फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर 

Mon, 04 Apr 2022 02:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस को जानकारी देता पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
दोपहर के साढ़े तीन बजे थे। तभी, पॉश एरिया अहमदबाग में दो बदमाश पहुंचे, जिन्होंने पेंट कारोबारी पृथ्वी पाल के घर का दरवाजा खटखटाया। 

नौकर मोहित के दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। शुरूआत में कारोबारी व नौकर को लगा कि सीबीआई अधिकारी हैं। दरवाजा खुलते ही बदमाश अंदर घुस गए। जैसे बदमाशों ने हथियार निकाले तो व्यापारी खौफ में आ गए। तब, उन्हें पता लगा कि सीबीआई अधिकारी नहीं बल्कि बदमाश हैं। 

हल्का विरोध करने पर एक बदमाश पृथ्वी पाल सिंह और नौकर मोहित की कनपटी पर तमंचा सटाकर कमरे ले गया, जहां उन्हें बंद कर लिया। इसी दौरान कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले अनिल और विजय भी मकान में मौजूद थे, जो काम के सिलसिले में दूसरी मंजिल पर बैठे हुए थे। जैसे ही वह नीचे आए तो एक बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बनाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। बदमाश दोपहर 3:30 बजे कारोबारी के घर घुसे थे, जो 25 मिनट तक व्यापारी के घर में रहे। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर : पति ने पहले पत्नी की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर
विज्ञापन

2 of 6
पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी की डीवीआर भी लेकर भागे बदमाश
वारदात को अंजाम देकर बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर लेकर आसानी से भागने में सफल हो गए। बदमाश एक लाख की नगदी और लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। व्यापारी के घर के आसपास स्थित मकानों और कोठियों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय रहे मोबाइल फोन नंबरों की भी पुलिस डिटेल निकालवा रही है। फुटेज के जरिए बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास किया जा  रहा है। बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि, अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि बदमाशों को घर के अंदर बने कमरों और मुख्य व पिछले द्वार की भी जानकारी थी। बदमाश मुख्य द्वार से अंदर घुसे और पिछले द्वार से भाग गए।
विज्ञापन

3 of 6
पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
डीआईजी और एसएसपी कार्यालय भी है, पूरा क्षेत्र है वीआईपी 
जिस जगह वारदात हुई है, यह पूरा इलाका पॉश और वीआईपी क्षेत्र है। वारदात स्थल के ठीक सामने पूर्व विधायक महावीर राणा की कोठी है। इसी क्षेत्र में कुछ दूरी पर नकुड़ से भाजपा विधायक मुकेश चौधरी और रामपुर मनिहारन से विधायक देवेंद्र निम का आवास है।
 
इसी एक किलोमीटर क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय व आवास, पुलिस लाइन, एसएसपी कार्यालय, कलक्ट्रेट व डीएम आफिस है। इस इलाके मेें पुलिस की गश्त ज्यादा रहती है, लेकिन इसके बाद भी बदमाश आसानी से दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

4 of 6
पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
अमेरिका में रहते हैं बेटा-बेटी, पहुंचे लोग  
कारोबारी पृथ्वी पाल सिंह के एक बेटा और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं। वारदात का पता लगते ही कारोबारी के मकान पर भीड़ लग गई। घटना से पड़ोसी भी दहशत में आ गए। घटना के संबंध में पृथ्वी पाल से लोगों जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की। 
 
 
विज्ञापन

5 of 6
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए बदमाश - फोटो : amar ujala
खुलासे को लगाई तीन टीमें 
एसएसपी आकाश तोमर ने वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। एक टीम कोतवाली सदर बाजार की है तो बाकी दो टीमें क्राइम ब्रांच की हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सहारनपुर पुलिस स्टेशन - फोटो : amar ujala
पहले भी हो चुकी हैं कई वारदात 
  • शनिवार की रात हाईवे पर बीतिया के पास बैंक कर्मचारी से 25 हजार लूटे
  • अहमदबाग से ही सटा मोहल्ला चंद्रनगर है, जहां पर छह माह पूर्व दिनदहाड़े जूता कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने लूटपाट की थी। हालांकि, इस घटना का पुलिस खुलासा कर चुकी है। 
  • इसी क्षेत्र में पांच पूर्व सुबह चार बजे रेलवे कर्मचारी से ड्यूटी पर जाते समय रेलवे कॉलोनी में बदमाशों ने लूटपाट की। 
  • एक माह पूर्व कोर्ट रोड पर घंटाघर के नजदीक स्थित दुकान से चोर 15 लाख के मोबाइल फोन उड़ा ले गए। इस घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। 
  • शहर के नीलकंठ विहार में तीन माह पूर्व दो महिलाओं से चेन लूटी। 
  • बाजार में खरीदारी करने आए महिला का 25 हजार की नकदी से भरा पर्स शातिरों ने उड़ाया। 
वारदात के खुलासे को तीन पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर जेवरात व नकदी बरामद की जाएगी।  -राजेश कुमार, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें