Saharanpur News: सहारनपुर में कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को शनिवार को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। इस मामले में हाईकोर्ट एक-दो दिन में सुनवाई कर सकता है। वहीं यूट्यूबर हुदा जरीवाला को जमानत मिल गई है। सपा प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने मस्जिद की ईंटें लोगों से घर ले जाने की अपील की।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मामले में मस्जिद प्रबंधन की ओर से हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई है। मामले पर सुनवाई एक से दो दिन में हो सकती है। वहीं सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारे जिले को संभल बनाने की साजिश थी। इसके अलावा यूट्यूबर हुदा जरीवाला को कोर्ट से जमानत मिल गई। सपा की प्रदेश सचिव रूही अंजुम भी मलबे वाले स्थान पर पहुंची और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
2 of 8
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन द्वारा शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को बिना किसी नोटिस और आदेश के ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद मस्जिद प्रबंधन कमेटी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं से सलाह करने के बाद हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर रिट दाखिल की गई। बुधवार को पता चला कि रिट कॉज लिस्ट में आ गई है। इस पर सुनवाई एक से दो दिन में होगी।
विज्ञापन
3 of 8
मस्जिद में निकले कुएं के पास तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि मस्जिद प्रबंधन की ओर से दायर रिट पर सुनवाई शुक्रवार को भी हो सकती है। यदि इस दिन सुनवाई नहीं होती है तो मामला सोमवार तक चला जाएगा। 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है। मस्जिद कमेटी की ओर से दायर रिट में कहा गया है कि मस्जिद को हटाए जाने से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस नहीं दिया गया। साथ ही रिट में वर्शिप एक्ट का भी हवाला दिया गया है। इसके अलावा अन्य साक्ष्यों को स्वीकार नहीं किए जाने को भी महत्वपूर्ण तथ्य बताया गया। रिट में प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट इन सभी बिंदुओं पर सुनवाई करेगा।
4 of 8
मस्जिद का मलबा और उसके पास तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई की रिपोर्ट करेगी खुलासा
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद में मिली कुएं जैसी संरचना के बारे में और राज एएसआई की टीम खोलेगी। एएसआई अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपेगी। रिपोर्ट सामने आने की बाद ही ठोस स्तर पर कहा जा सकता है कि यह कुआं है या कुछ और। इसके साथ ही निर्माण वर्ष समेत अन्य जानकारी भी सामने आएगी। प्रशासन को भी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 8
यूट्यूबर हुदा जरीवाला।
- फोटो : अमर उजाला
महिला यूट्यूबर हुदा जरीवाला को मिली जमानत
मस्जिद ध्वस्त किए जाने और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार महिला यूट्यूबर हुदा जरीवाला को बुधवार को जमानत मिल गई। एक दिन पहले उन्हें थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने सर्किट हाउस पर हंगामा करने के साथ ही सीएम पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बुधवार को मामले की सुनवाई सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
6 of 8
कलक्ट्रेट में तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद पर बना दिया गाना, वीडियो वायरल
कलक्ट्रेट मस्जिद स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद उस पर गाना टूटी मस्जिद, टूटा दिल भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं कि मलबे से आवाज उठी है कि दिल से दिल को जोड़ो। हौसला जिंदा है इन्साफ की खातिर। अमन रहे। भारत में इन्सानियत रहे। इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद निकला कुआं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूही अंजुम भी पहुंची मलबे वाले स्थान पर
समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम अंबाला रोड पर डाले गए मलबे के स्थान पर बुधवार को पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार यही चाहती है, हम सभी को इसमें नहीं फंसना है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घर ईंट ले जाने का भी आह्वान किया है। शांति बनाए रखने की अपील की।
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ा गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर को संभल बनाने की थी साजिश : सांसद इमरान
सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कुआं निकलने के बाद हमारा दावा और भी पुख्ता होता है। कागजों में मस्जिद दर्ज है। पहले रेहट, कुएं आदि होते थे। वजू के लिए कुएं से पानी निकाला जाता था। सहारनपुर को भी संभल बनाने का इरादा था। अल्लाह का शुक्र है कि सहारनपुर में नफरत नहीं फैली। हमारे यहां पर हिंदू मुस्लिम नहीं होता है। सभी मिल-जुलकर रहते हैं। रिकॉर्ड और कागजों को दरकिनार किया गया है। इन्हें आप छिपा नहीं सकते हैं।