फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS Connection: संदिग्ध हारिश से पूछताछ में बड़े खुलासे, रूम पार्टनर के घर जाते ही हर रविवार करता था ये काम

Thu, 19 Mar 2026 09:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

ISIS Connection: सहारनपुर के बीडीएस छात्र के आईएस कनेक्शन में एटीएस जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी हर रविवार को अपने रूम पार्टन के जाते ही स्पेशल मीटिंग से जुड़ जाता था।

विज्ञापन
1 of 5
आतंकी साजिश के शक में गिरफ्तार हारिश अली - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद से आईएस से जुड़े संदिग्ध मामले में पकड़े गए सहारनपुर निवासी बीडीएस छात्र से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी हर रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने नेटवर्क से जुड़े छात्रों और डॉक्टरों से बातचीत करता था और उन्हें निर्देश साझा करता था।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की हत्या, लोहे की रॉड से किए अनगिनत वार 
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. आदिल से तलाशा जा रहा कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अकेले कमरे में करता था संदिग्ध गतिविधियां
जानकारी के अनुसार, आरोपी का रूम पार्टनर हर रविवार को अपने घर चला जाता था, जिससे वह कमरे में अकेला रह जाता था। इसी दौरान वह लैपटॉप के जरिए कई घंटों तक ऑनलाइन सक्रिय रहता था और अपने नेटवर्क से जुड़कर बातचीत करता था।
विज्ञापन

3 of 5
अंबाला रोड स्थित फेमस अस्पताल में काम करता था डॉ. आदिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देशभर में फैला था संपर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी के संपर्क में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा अन्य राज्यों के छात्र और डॉक्टर भी जुड़े हुए थे। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने नेटवर्क में जोड़ता था।

4 of 5
जासूर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन ट्रेनिंग और नेटवर्क विस्तार
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन माध्यम से अपने आकाओं से प्रशिक्षण लेता था और फिर उसी के आधार पर अन्य लोगों को जोड़ने का प्रयास करता था। वह एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोड़कर उनसे संवाद करता था।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की हत्या, लोहे की रॉड से किए अनगिनत वार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ATS कर रही पूछताछ - फोटो : सोशल मीडिया
एटीएस करेगी गहन पूछताछ
जांच एजेंसियों ने अब उन सभी लोगों की पहचान शुरू कर दी है, जो आरोपी के संपर्क में थे। एटीएस इन छात्रों और डॉक्टरों से पूछताछ कर नेटवर्क के पूरे विस्तार का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें