फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे भी ताबूत में बंद कर दो, मैं भी इनके साथ जाऊंगी, शहीद पति को श्रद्धांजलि देते हुए बिलखती रही पत्नी

Mon, 25 Jan 2021 09:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • शहीद निशांत शर्मा को श्रद्धांजलि देते समय बिलखती रहीं पत्नी सोनम शर्मा
  • मां ममता, पिता जोगेंद्र शर्मा और भाइयों ऋषभ व शुभम का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
विज्ञापन
1 of 5
शहीद निशांत की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला
देश के लिए शहीद हुए सहारनपुर के नायक निशांत शर्मा को अंतिम विदाई देते समय उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुरी तरह बिलखते हुए पत्नी ने कहा कि मुझे भी ताबूत में बंद कर दो, मैं भी इनके साथ जाऊंगी। कुछ महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद के पिता से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात जब शहीद निशांत शर्मा का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो उनकी पत्नी सोनम शर्मा तिरंगे से लिपटे ताबूत के पास घंटों बैठी रहीं। वह यही कहती रही कि मैं भी इनके साथ ही जाऊंगी। उनका हाल देखकर हर किसी की आंख नम हो गईं। वहीं, निशांत के भाई ऋषभ और शुभम भी फूट-फूटकर रोते रहे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
निशांत की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला
मेरा शेर... मेरा लाल मुझे छोड़कर जा रहा है
अंतिम विदाई के दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंचीं मां ममता बदहवास हालत में बोलीं- मेरा शेर...मेरा लाल, मां को छोड़कर जा रहा है। श्मशान घाट में भी ममता अपने बेटे के ताबूत की ओर घंटों देखती रहीं।

 

4 of 5
श्रद्धांजलि देती भतीजी। - फोटो : अमर उजाला
देश के लिए मर मिटना सिखाया परिवार ने
शिवपुरी श्मशान घाट में निशांत शर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद भाई ऋषभ और शुभम ने कहा कि उनके परिवार ने देश के लिए मर मिटना सिखाया है। उनका भाई जांबाज था। उससे बिछड़ने से बड़ा दुख तो नहीं हो सकता। लेकिन यह हमारे और परिवार के लिए गौरव की बात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहारनपुर पहुंचा निशांत का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
बेटे को खोने का गम, मगर तिरंगे की शान सबसे ऊपर
निशांत को श्रद्धांजलि देने के बाद पिता जोगेंद्र ने कहा कि उनके एक सपूत ने देश के लिए बलिदान दिया है तो दूसरा बेटा भी सेना और देश के लिए समर्पित है। बेटे को खोने का गम है। लेकिन देश और तिरंगे की शान सबसे ऊपर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें