सहारनपुर हादसा।
- फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और राजनेता
हादसे की सूचना मिलने पर सांसद फजलुर्रहमान, बेहट विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक इमरान मसूद, शायान मसूद व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायल फुरकाना का हाल जाना। उसके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों से वार्ता की। इसके बाद सभी राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर दु:ख जताया। सांसद फजलुर्रहमान, क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक इमरान मसूद, शायन मसूद, जिला पंचायत सदस्य चौधरी ताहिर पहलवान जनाजे में शामिल हुए।