सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रेमी मनोज ने बताया कि घटना वाले दिन उसने मोनू को फोन किया और कहा कि तुझे पैसे की आवश्यकता है, चलो मैं साखन से दिलवाता हूं। इस पर मोनू अपनी बाइक लेकर आ गया, जिसके बाद दोनों तल्हेड़ी पहुंचे। यहां पर उन्होने शराब खरीदी और दोनों ने करीब एज बजे तक साखन नहर के पास शराब पी। नशे में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद आरोपी ने अपने अंगोछे से उसका गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद गिलास व खाली शराब की बोतल को आरोपी ने नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।