फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में पूछताछ: सहारनपुर में 12 बड़े सवालों के जवाब तलाश रही J&K पुलिस, अस्पताल में कई घंटे चली जांच

Fri, 14 Nov 2025 01:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस सहारनपुर पहुंची और फेमस मेडिकेयर अस्पताल समेत कई स्थानों पर विस्तृत पूछताछ की। टीम ने डॉ. आदिल अहमद की नियुक्ति, संपर्कों और अस्पताल से जुड़ी प्रक्रियाओं पर लगभग 12 अहम सवाल पूछे। सुरक्षा एजेंसियां उनके करीबियों और गतिविधियों की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
1 of 7
डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में सुरक्षा एजेंसियों का डेरा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार करने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर छानबीन की। अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक और अन्य स्टाफ से पूछताछ की। कुल मिलाकर 12 सवाल पूछे। इसमें अस्पताल में फंडिंग, स्कॉलर, नियुक्ति और आसपास मस्जिद-मदरसों आदि की जानकारी  शामिल रही। 

जिले में खुफिया एजेंसियां हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। डॉ. आदिल से संपर्क रखने वाले करीबियों की तलाश में जुटी हुई है। छह नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर अस्पताल में एमबीबीएस एमडी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 7
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका - फोटो : PTI
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे। उनके साथ कई सुरक्षा एजेंसी के लोग भी मौजूद रहे। डीआईजी भट्ट ने पूरे ऑपरेशन को लीड किया। उनके नेतृत्व में ही अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में 12 सवालों पर चिकित्सकों और स्टाफ से पूछताछ की गई। 

टीम ने डॉ. आदिल की नियुक्ति से लेकर उनसे मिलने वालों की जानकारी ली। उनकी नियुक्ति कैसे और किनके माध्यम से की गई। टीम मानकमऊ स्थित डॉ. आदिल के घर पर भी पहुंची। यहां भी आसपास जांच की। आदिल के करीबियों की भी छानबीन की गई।

यह भी पढ़ें: जांच में खुलासा: अस्पताल में मुजम्मिल की नौकरी के जुगाड़ में लगा था डॉ. आदिल, खुद को मिलते थे 5 लाख हर माह
विज्ञापन

3 of 7
छुट्टी पर भेजे गए डॉ. ड्यूटी पर लौटे - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल प्रबंधक बोले-कुछ प्रमाणपत्र मांगे, वह हमने दिए : फेमस मेडिकेयर अस्पताल प्रबंधक मनोज मिश्रा ने बताया कि करीब 12 सवाल पूछे गए। इसमें एक सवाल सांसद इमरान मसूद को लेकर भी था। इसमें पूछा था कि उनका अस्पताल से क्या संबंध है। इस पर बताया गया कि जहां तक हमारी जानकारी में है वह पहले अस्पताल में थे, जब से हमने लिया है तब से हम लोग जिम्मेदार है। 

हमारा कांट्रेक्ट फैजान शेख के साथ है। सभी अधिकार हमारे पास है। डॉ. आदिल से संबंधित कुछ दस्तावेज भी मांगे गए थे, जो हमने उपलब्ध करा दिए हैं। हमें नहीं पता था कि डॉक्टर के वेश में हमने ऐसे व्यक्ति को पनाह दी। 

4 of 7
छुट्टी पर भेजे गए डॉ. ड्यूटी पर लौटे - फोटो : अमर उजाला
डॉ. बाबर को गाड़ी में बैठाया, कुछ देर बाद छोड़ा
डॉ. आदिल की शादी में जाने वाले डॉ. बाबर, डॉ. असलम जैदी और डॉ. अताउर्रहमान से अलग-अलग पूछताछ हुई। टीम ने डॉ. बाबर को गाड़ी में बैठाया। गाड़ी में बैठाकर बात की। इसके बाद उन्हें वापस अस्पताल में छोड़ दिया गया। अभी वह पुलिस की निगरानी में है।

देखें वीडियो: Saharanpur: डॉ. आदिल की श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का मिला टिकट, दिल्ली ब्लास्ट का है मास्टरमाइंड 
विज्ञापन

5 of 7
इसी मकान में किराए पर रहता था आदिल - फोटो : अमर उजाला
डॉ. बाबर को लेकर फुटेज भी खंगाली
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. बाबर को साथ रखकर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। फुटेज में देखा कि डॉ. आदिल के अस्पताल आने और जाने का समय चेक किया। बताया जा रहा है कि टीम को अहम फुटेज भी हाथ लगी है। 
विज्ञापन

6 of 7
छुट्टी पर भेजे गए डॉ. ड्यूटी पर लौटे - फोटो : अमर उजाला
भीड़ देखकर नहीं पहुंचे मरीज
जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के चलते अस्पताल में अन्य दिनों के मुकाबले  गुरुवार शाम को मरीज नहीं दिखाई दिए। अस्पताल के बाहर कार को देखकर हर कोई रुका और पुलिस के बारे में जानकारी लेते नजर आए। अस्पताल गेट पर पुलिस का पहरा रहा। थाना कुतुबशेर पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉ. आदिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू-कश्मीर के डीआईजी कर रहे टीम को लीड, बंद कमरे में पूछताछ ?
-अस्पताल के आसपास कितने मदरसे व मस्जिद है?
-अस्पताल में नियुक्ति प्रक्रिया क्या है?
-सैलरी प्रक्रिया क्या है ?
-डॉ. आदिल के पास कितने लोग मिलने आते थे?
-स्कॉलर आते थे या नहीं?
-अस्पताल कब शुरू हुआ?
-अल फलाह विश्वविद्यालय से विज्ञापन या फंडिंग होती है या नहीं ?
-अस्पताल का सांसद इमरान मसूद का क्या संबंध है?
- अस्पताल में कश्मीर के कितने डॉक्टर है?

नोट : इनके अलावा भी कई सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें