फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से खिलवाड़: बड़े पैमाने पर बिक रहा नकली कॉस्मेटिक का सामान, दिल्ली से होता है सप्लाई, जानें पूरा मामला

Wed, 03 Aug 2022 09:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

दिल्ली से बड़े पैमाने पर नकली कॉस्मेटिक का सामान सप्लाई हो रहा है। यह सामान यूपी के इस जिले में खूब बिक रहा है।
विज्ञापन
नकली सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नकली कॉस्मेटिक का सामान बड़े पैमाने पर बिक रहा है, जिससे लोगों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। तीन बार हुई कार्रवाई में खुलासा हो चुका है कि अधिकांश माल दिल्ली से सप्लाई होता है। पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों व कर्मचारियों को तो पकड़ा, लेकिन गिरोह के सरगना पकड़ से दूर हैं। इसके साथ ही नकली दवाएं बिकने का मामला भी सामने आ चुका है। 

विज्ञापन


महानगर के नखासा बाजार, गुच्छा मार्केट, चौकी सराय, नया बाजार, नेहरू मार्केट और कोर्ट रोड पर कॉस्मेटिक के सामान की दुकानें हैं, लेकिन सौंदर्य प्रसाधन का सामान असली है या नकली, इसकी पहचान ग्राहक नहीं कर पाता है। क्योंकि, नकली माल भी बाकायदा असली की तरह तैयार कर बेचा जाता है। ज्यादा मुनाफे के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। छोटे व्यापारियों और कर्मचारी तो पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। जांच में यह भी सामने आ चुका है कि दिल्ली से नकली माल आता है, लेकिन दिल्ली में बैठे मुख्य आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। दिल्ली में कहां माल तैयार होता है और कौन सप्लाई करता है। इस बिंदु पर पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ी है। इस धंधे में लिप्त आरोपियों के नेटवर्क का पुलिस पता नहीं लग पाई है। इसी वजह से बार-बार कार्रवाई होने के बाद भी नकली उत्पाद बेचने का धंधा रुक नहीं रहा है। 

दवाएं तक भी मिल चुकी नकली 
जिले के कई मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाएं बेचने का भी खुलासा हो चुका है। औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में अप्रैल से जुलाई माह तक विभिन्न मेडिकल स्टोरों से दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए थे। इनमें से नौ नमूनों की रिपोर्ट मंगलवार को आई थी, जिसमें पांच नमूनों में दवाएं नकली पाई गई है। चार नमूनों में दवाएं अधोमानक मिली हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फरमानी नाज का दर्द: बोलीं- बहुत दुख झेले हैं, अब इस तरह सताना ठीक नहीं, ट्विटर पर बयां की दर्दभरी दास्तां

विज्ञापन

केस-01- जनवरी 2021 में कोतवाली मंडी पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा था, जो नकली कॉस्मेटिक का सामान और सैनिटाइजर तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी नदीम, दानिश शेख, सोनू अंसारी को गिरफ्तार किया था। 

केस --02- नगर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी के अधिकारियों के साथ नखासा बाजार में तीन दुकानों पर छापा मारकर 25 लाख नकली कॉस्मेटिक सामान पकड़ा। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। 

केस-03- दो वर्ष पूर्व नगर कोतवाली पुलिस ने नखासा बाजार में ही छापा मारकर करीब डेढ़ करोड़ कीमत नकली कॉस्मेटिक सामान बरामद किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था। एक नामी कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी थी। 

जा सकती है जान : चिकित्सक 
बाजोरिया रोड के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएल अग्रवाल और वरिष्ठ फिजीशियन संजीव मिगलानी का कहना है कि नकली कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से त्वचा पर खुजली, जख्म, जलन और कैंसर तक हो सकता है। अगर यह पदार्थ शरीर के अंदर चले जाएं तो किडनी तक फेल कर सकती और जान भी जा सकती है। 

पुलिस ने समय-समय पर कार्रवाई की है। कंपनी के अधिकारियों को इसमें पुलिस का सहयोग करना चाहिए। क्योंकि, असली और नकली की पहचान कंपनी के अधिकारी ही कर सकते हैं। पुलिस की अपने स्तर पर कार्रवाई जारी है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें