डॉ ममता, व वी ब्रॉस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
डिजिटल सबूतों की गहन जांच चैट, कॉल और वीडियो से खुल रहे कई तथ्य
यूट्यूबरों के मोबाइल फोन, कैमरे, लैपटॉप और हार्ड ड्राइव सहित सभी डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए गए। फोरेंसिक टीम ने शुरुआती विश्लेषण में कई महत्वपूर्ण चैट, कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन हिस्ट्री बरामद की है। इसके अलावा कैमरों में कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं जिनमें डॉक्टरों से जुड़ी मुलाकातें, यात्राएं और संदिग्ध गतिविधियां रिकॉर्ड हैं।
तकनीकी विशेषज्ञ इन वीडियो और मेटाडेटा को फ्रेम दर फ्रेम स्कैन कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि युवकों की वास्तविक भूमिका क्या थी। क्या वे सिर्फ कंटेंट क्रिएटर थे या किसी बड़ी योजना का हिस्सा। यह भी जांच का हिस्सा है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किसी संदेश प्रसारण या कम्युनिकेशन चैनल के रूप में किया जा रहा था या नहीं।