फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास

Fri, 03 Nov 2023 02:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

चुनावी दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं बेहद खास
विज्ञापन
1 of 12
देवबंद में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में भी जोश रखना। वह सहारनपुर जिले में जगह-जगह पर जोरदार स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

चुन्हैटी हाईवे, कोलकी टोल प्लाजा, देवबंद और साधारणसिर आदि स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। देवबंद में वह जितनी देर रहे तब तक कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। 
विज्ञापन

2 of 12
अखिलेश यादव। - फोटो : X of Akhilesh Yadav
साधारणसिर में सुबह 11 बजे ही कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे, लेकिन सपा मुखिया वहां पर 1:20 बजे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 12
देवबंद पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : X of Akhilesh Yadav
पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया को भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव में हर हाल में जीत हासिल करेंगे। कार्यकर्ताओं में इतना जोश देखकर पूर्व सीएम भी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि चुनाव में यही जोश और जज्बा रखना।

4 of 12
कार्यकर्ताओं से बातचीत करते अखिलेश यादव। - फोटो : x of akhilesh yadav
उधर, पूर्व सीएम के आगमन के चलते देवबंद में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। हालांकि प्रशासन द्वारा हाईवे से देवबंद-गंगोह बाईपास का रूट डायवर्ट किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 12
देवबंद में अखिलेश यादव। - फोटो : X of Akhilesh Yadav
बावजूद इसके शादी समारोह में आने वाले वाहनों के कारण इस मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पूर्व सीएम अखिलेश यादव कार्तिकेय राणा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो रोड पर करीब पौने घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

6 of 12
अखिलेश यादव - फोटो : Amar Ujala
गलत रूट पर निकला पूर्व सीएम का काफिला
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के देवबंद आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इसके बावजूद उनके देवबंद जाने वाले तय रास्ते को लेकर असमंजस हो गया। 
विज्ञापन

7 of 12
कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीते अखिलेश यादव। - फोटो : X of Akhilesh Yadav
दरअसल, पूर्व सीएम अखिलेश यादव चार्टर्ड प्लेन से 12:07 बजे सरसावा हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से उन्हें सड़क मार्ग से सरसावा होते हुए देवबंद पहुंचना था, लेकिन रास्ते भटके पायलट काफिले को सहारनपुर की तरफ लेकर बढ़ गए। 

8 of 12
देवबंद में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जब इसका पता चला तब तक उनका काफिला पिलखनी के निकट स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन तक जा चुका था। इसके बाद सभी गाड़ियों को वापस मोड़ने के लिए निर्देश मिले और निर्धारित रूट पर लाया गया।

9 of 12
अखिलेश यादव को तस्वीर भेंट करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद
दोपहर करीब 1.40 मिनट पर अखिलेश यादव फिरदौस गार्डन में पहुंचे। वह समारोह में जाने वाले गेट से पहले ही कार से उतर गए। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने दोबारा कार में बैठाया और दूसरे रास्ते से अंदर लेकर गए। यहां पर अखिलेश यादव ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। 

10 of 12
देवबंद में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
माविया अली की माता रजिया बेगम ने अखिलेश यादव के सिर पर हाथ रखकर दुआओं से नवाजा। शादी में अखिलेश यादव करीब एक घंटा रुके। यहां पर पूर्व सीएम और बसपा सांसद फजलुर्रहमान की नजदीकियां भी चर्चा का विषय रहीं।

11 of 12
देवबंद में कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : x of Akhilesh Yadav
इससे पहले स्टेट हाईवे-59 स्थित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद के कार्यालय पर भी अखिलेश यादव का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

12 of 12
अखिलेश यादव के साथ सपा कार्यकर्ता। - फोटो : X of Akhilesh Yadav
ये रहे मौजूद
दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मजलिस-ए-शूरा के सदस्य अनवारुलहक बिजनौरी, सांसद हाजी फजलुरर्हमान, पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, विधायक नाहिद हसन, आशू मलिक, अतुल प्रधान, उमर अली खां, और चंदन चौहान, एमएलसी शाहनवाज खान, जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, संजय गर्ग, ठाकुर वीरेंद्र सिंह और काजी निजामुद्दीन, चौधरी इंद्रसैन, जगपाल दास, सरफराज खान, फैसल सलमानी, जितेंद्र राणा उर्फ बाबा, कुशल सिंह प्रधान और रामवीर राणा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें