सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली में हैं। जहां पर उन्होंने रथ पर सवार होकर यूपी चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए। देखें, तस्वीरें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बछरावां में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पीडिए के रथ पर सवार अखिलेश यादव के बछरावां कस्बे पहुंचते ही गगन भेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उनके काफिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और वाहनों के चलते लगभग 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। काफिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तथा चार पहिया वाहन उनके साथ चल रहे हैं। बछरावां से उनका काफिला रायबरेली की ओर रवाना हो गया है।
विज्ञापन
2 of 9
पीडीए रथ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव चूरूवा हनुमान मंदिर पहुंचे जबकि जबकि भारी भीड़ होने के चलते वह मंदिर के अंदर तक नहीं जा सके। मंदिर के बाहर से ही माथा टेक कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस भारी भीड़ के पीछे-पीछे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
3 of 9
चुरुवा हनुमान मंदिर के सामने अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
चुरूवा हनुमान मंदिर की चौखट में टेका माथा, लिया आशीर्वाद
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने रायबरेली दौरे पर जनपद के सिंह द्वार पर स्थित प्रसिद्ध पिपलेश्वर चुरुवा हनुमान मंदिर में उतारकर वहां पर माथा टेका। हालांकि भारी भीड़ की होने के चलते वह मंदिर के अंदर नहीं जा सके परंतु उन्होंने वहां की चौखट पर अपना माथा रख बजरंगबली से आशीर्वाद लिया।
4 of 9
रायबरेली में अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
हाईवे पर 4 घंटे का सफर, अखिलेश का हुआ जोरदार स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचे। बछरावां से त्रिपुला चौराहा तक लखनऊ प्रयागराज हाईवे तक का रास्ता पूर्व मुख्यमंत्री ने 4 घंटे में तय किया। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ सपा कार्यकर्ताओ की भारी भीड जुटी। सभी ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 9
रायबरेली में अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश काम नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए कार्यकर्त्ता डटे रहे। जनसभा स्थल पहुंचने में अभी पूर्व मुख्यमंत्री को करीब डेढ़ घंटा का समय लगेगा।
विज्ञापन
6 of 9
रायबरेली में अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश यादव ने पीडीए के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो अपनी सभाओं में पीडीए का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बताते हैं।