फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति को मारकर दफना दिया, महीने भर बाद मिले अस्थिपंजर, बेटे ने किया खुलासा

Fri, 14 Aug 2026 03:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में एक महिला ने अपने पति को बेटी के साथ मिलकर मार डाला और शव को दफना दिया। एक महीने बाद उसका शव बरामद हुआ। बेटे ने पूरी घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
1 of 5
रायबरेली में खौफनाक वारदात। - फोटो : amar ujala
रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र के बराइन मजरे हिलालगंज गांव में करीब एक माह से लापता श्रमिक का अस्थिपंजर बृहस्पतिवार देर रात नहर की पटरी के किनारे जमीन में दबा मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव के अवशेषों को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतक की पत्नी और बेटी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। जहां दोनों ने हत्या की बात बताई। हत्या क्यों की गई इसकी पड़ताल हो रही है। 

गांव निवासी छोटे लाल पासी श्रमिक थे। एक माह पहले वह लापता हो गए। इस पर बेटे सतीश ने पुलिस को जानकारी दी। इसमें गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। काफी समय तक पिता का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सतीश को शक हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता के साथ कोई अनहोनी हुई है और यह मामला गुमशुदगी का नहीं, बल्कि हत्या का हो सकता है।

विज्ञापन

2 of 5
मामले की जानकारी पर एकत्र हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
सतीश के शक के आधार पर पुलिस ने उसकी मां केशकली (50) और बहन से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। देर रात पुलिस व फोरेंसिक टीम नहर पटरी के किनारे जमीन की खोदाई कराई और छोटे लाल के शव का अस्थिपंजर बरामद किया।
विज्ञापन

3 of 5
यहीं दफनाया गया था श्रमिक। - फोटो : amar ujala
सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक की पत्नी और बेटी से पूछताछ की गई है जिससे हत्या के तथ्य मिले हैं और कौन लोग शामिल हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

4 of 5
आरोपी मां-बेटी व बेटा। - फोटो : amar ujala
बेटे ने बताया कि उसने मां से पिता की गुमशुदगी के बारे में पूछा तो मां ने कहा कोई बात नहीं। तुम टेंशन मत लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक श्रमिक व बरामद हुई अस्थियां। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया। बेटे का कहना है कि इस घटना में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें