फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateek Yadav Death: क्या था प्रतीक यादव का आखिरी पोस्ट? रोमांच और थ्रिल; प्रोफाइल में लिखी ये दर्दभरी बातें

Wed, 13 May 2026 01:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव ने जेट चलाते हुए आखिरी पोस्ट की थी। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक विशेष पोस्ट को पिन कर रखा था
विज्ञापन
1 of 7
prateek yadav - फोटो : facebook
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। 38 वर्ष की आयु में उनके आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। 

प्रतीक यादव फिटनेस के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए जाने जाते थे। वे लखनऊ में एक आधुनिक जिम के मालिक थे। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें हैं, जिनमें वो जिम में कसरत करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने रियल एस्टेट और जिम व्यवसाय में अपनी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन

2 of 7
Prateek Yadav - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दो अप्रैल को फेसबुक और 3 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्हें जेट चलाते हुए देखा गया था। यह पोस्ट न केवल उनके साहसिक स्वभाव को दर्शाती थी, बल्कि यह भी बताती थी कि उन्हें गाड़ियों और जिम के अलावा विमानों में भी गहरी रुचि थी। यह पोस्ट उस समय चर्चा का विषय बनी थी और लोगों के लिए आश्चर्य का कारण भी।

 
विज्ञापन

3 of 7
prateek yadav - फोटो : facebook
इसके अतिरिक्त, प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक विशेष पोस्ट को पिन कर रखा था, जिसमें लिखा था, "May Life Treat You the Way you treat animals" (जिंदगी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करे जैसा आप जानवरों के साथ करते हैं)। इस पोस्ट पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं आई थीं, जिनमें कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां भी शामिल थीं।

 

4 of 7
प्रतीक के साथ मुलायम सिंह यादव। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।  उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद वह ज्यादातर राजनीति से दूर रहे और लखनऊ में अपने कारोबार के साथ फिटनेस से जुड़े कामों पर ध्यान दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीक यादव की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार सुबह परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीक यादव की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
प्रतीक यादव के निधन पर सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडे ने कहा, "उन्हें सुबह 5:55 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपर्णा यादव व प्रतीक यादव। - फोटो : instagram
प्रतीक यादव ने 2011 में अपर्णा यादव से शादी की थी। वह पिछले कुछ वर्षों से राजनीति में सक्रिय रही हैं। उन्होंने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं। बाद में 2022 में वह भाजपा में शामिल हो गईं और 2024 में उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें