प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के पैतृक निवास करमाही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जलशक्ति मंत्री के परिजनों से मुलाकात के बाद श्रीमद्भागवत कथा का प्रसाद ग्रहण किया और व्यासपीठ पर पहुंचकर आचार्य से आशीर्वाद लिया। आचार्य ने सीएम को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। करीब आधे घंटे तक रहने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ लौट गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बेलखरनाथ ब्लाक के करमाही गांव में मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : pratapgarh
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह के पट्टी तहसील क्षेत्र के करमाही स्थित पैतृक आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। बुधवार को समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए करमाही पहुंचे। कालूराम इंटर कॉलेज के करीब बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मंत्री महेंद्र सिंह के आवास पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह मोती सिंह, खाद्य रसद मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, वनमंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक धीरज ओझा भी रहे।
विज्ञापन
3 of 7
.करमाही गांव में सीएम के पहुंचने पर महेंद्र सिंह के घर स्वागत में खड़े लोग।
- फोटो : pratapgarh
सीएम ने यहां मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के परिजनों से मुलाकात की और सभी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह व्यासपीठ पर पहुंचे, जहां आचार्य अवधेश शास्त्री ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने भी आचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री काफिले के साथ हेलीपैड पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। उनके आगमन के दौरान मंडलायुक्त आशीष गोयल एवं एडीजी प्रयागराज प्रेमप्रकाश मुस्तैदी से डटे रहे।
सीएम से मिलने को धक्कामुक्की, हरकत में आए कमांडो
4 of 7
करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के घर सीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश।
- फोटो : pratapgarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करमाही में मिलने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे थे। सीएम के पीछे कमरे में जाने के लिए लोग धक्कामुक्की करने लगे। यह देख सीएम की सुरक्षा में लगे कमांडो हरकत में आ गए। जबरन घुस रहे लोगों को धक्का देकर बाहर किया। अव्यवस्था देख पुलिस अधीक्षक ने कमान संभाल ली। अफरातफरी के चलते भाजपाइयों को मायूस होना पड़ा। सीएम को देने के लिए गुलदस्ता व गुलाब के फूल उनके हाथों में ही रह गए।
विज्ञापन
5 of 7
करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे राज्यमंत्री भंते कल्याण मित्र।
- फोटो : pratapgarh
करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे राज्यमंत्री भंते कल्याण मित्र।
विज्ञापन
6 of 7
करमाही गांव में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के घर पहुंचे वन मंत्री दारा सिंह चौहान।
- फोटो : pratapgarh