फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: दिनभर धुंध, रात में बारिश संग गिरे ओले

Thu, 09 Jan 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 8
बुधवार को सुबह पड़ा कोहरा। - फोटो : pratapgarh
बुधवार को फिर मौसम बदल गया। दिनभर धुुंध छाई रही। दोपहर में बारिश हुई। बरसात होने से जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त रहा, वहीं सड़कों पर कीचड़ फैलने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात को जिले में कई स्थानों पर ओले गिरे। बारिश के साथ ओले गिरने से अफरातफरी मच गई। शहर में सडक़ें ओले गिरने के कारण सफेद नजर आने लगीं। करीब दस मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरते रहे। हादसों से बचने के लिए लोगों ने अपने वाहन सड़क पर ही रोक दिए। ओलों की बारिश रुकने के बाद ही वाहन आगे बढ़े।
 
विज्ञापन

2 of 8
बुधवार को दोपहर हुई बारिश के दौरान लाइट जलाकर गुजरे वाहन। - फोटो : pratapgarh
शनिवार रात में ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई थी। सुबह आसमान में धुंध छाई थी। सुबह लगभग पौने दस बजे बरसात शुरू हो गई। दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। साल की पहली बरसात से सड़कों पर कीचड़ फैल गया। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खुले थे। दोपहर में बच्चे छुट्टी होने पर भीगते हुए घर पहुंचे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
ुधवार को दोपहर हुई बारिश। - फोटो : pratapgarh
रात करीब आठ बजे जिले में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। जेठवारा, मानधाता, देल्हूपुर, विश्वनाथगंज, राजगढ़, बबुरहा, कटरामेदनीगंज और शहर में रिमझिम बरसात के बीच ओले गिरे। करीब दस मिनट तक ओले गिरते रहे। शहर में ओले गिरने के दौरान भगदड़ मच गई।सडक़ व खेतों में ओले की बरसात की वजह से सफेद पत्थरों के बिछने जैसा नजारा नजर आया।
 

4 of 8
मानधाता क्षेत्र में गिरा ओला। - फोटो : pratapgarh
दिनभर में कुल 4.6 मिमी बरसात हुई। बरसात होने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम 12.2 और अधिकतम 23.0 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को न्यूनतम 11.6 और अधिकतम तापमान खिसककर 16.0 सेल्सियस पर पहुंच गया। 
 
विज्ञापन

पछुवा पर निर्भर करेगा मौसम का मिजाज

5 of 8
भंगवा चुंगी पर गिरा ओला हाथ में उठाकर दिखाता युवक। - फोटो : pratapgarh
 बुधवार को दिनभर पुरवा हवाएं चलती रहीं। जिसके चलते आसमान में बादल छाए। बादलों को देखने से ऐसा लग रहा था कि बरसात अभी और होगी। अगर रात में पछुवा हवाओं का दबाव बढ़ा तो गुरुवार को मौसम साफ हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
बुधवार को सदर बाजार में ठंड से बचने को अलाव के समीप बैठे लोग। - फोटो : pratapgarh
बुधवार को सदर बाजार में ठंड से बचने को अलाव के समीप बैठे लोग।
विज्ञापन

7 of 8
बुधवार को हुई बारिश में बाइक पर छतरी लगाकर जाते लोग। - फोटो : pratapgarh
बुधवार को हुई बारिश में बाइक पर छतरी लगाकर जाते लोग।
विज्ञापन

8 of 8
बुधवार को कड़ाके की ठंड में स्कूल पहुंचे बच्चे। - फोटो : pratapgarh
बुधवार को कड़ाके की ठंड में स्कूल पहुंचे बच्चे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें