नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच शुक्रवार को शहर में भी जुमे की नमाज के बाद अचानक माहौल खराब हो गया। पुलिस व लोगों के बीच टकराव होते-होते बचा।
विज्ञापन
2 of 9
नागरिकता संशोधन कानून
- फोटो : pratapgarh
प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा लिया। इससे भगदड़ मच गई। श्रीराम तिराहे से लेकर फल मंडी गेट तक अघोषित कर्फ्यू का माहौल दिखा। आला अधिकारी मकंद्रूगंज पुलिस चौकी पर डटे रहे। भारी संख्या में फोर्स पूरे शहर में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
3 of 9
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध
- फोटो : pratapgarh
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश के कुछ जिलों में चल रहे बवाल को देखते हुए जिला प्रशासन शुक्रवार सुबह से ही अलर्ट रहा। शहर में कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पूरे शहर में फोर्स चक्रमण करने के साथ संवंदेनशीन इलाकों में मुस्तैद रही। जुमे की नमाज के बाद लोग फल मंडी गेट पर एकत्र हुए। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इसके बाद लोग चले गए।
4 of 9
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध
- फोटो : pratapgarh
JJJ
विज्ञापन
5 of 9
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध
- फोटो : pratapgarh
करीब सवा दो बजे बेगमवार्ड मोहल्ले की गलियों से बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए चौक-कचहरी मार्ग पर निकले। जिसमें युवाओं की संख्या अधिक थी। फलमंडी गेट पर ही पुलिस उन्हें रोकने के लिए सामने आई, लेकिन लोग नारेबाजी करते हुए श्रीराम तिराहे की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
6 of 9
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध
- फोटो : pratapgarh
प्रदर्शन करने वाले लोग लगातार प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। श्रीराम तिराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे रुकने के बजाए आवेश में आकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
7 of 9
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध
- फोटो : pratapgarh
पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। नारेबाजी बंद न करने पर पुलिस ने लोगों को दौड़ा लिया। सभी को बेगमवार्ड तिराहे तक भगाया गया। इससे अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। भगदड़ में कई लोग गिरकर चुटहिल भी हो गए। गलियों में मौजूद लोगों को भी घरों में रहने की हिदायत दी जाती रही।
8 of 9
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध
- फोटो : pratapgarh
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी, नगर कोतवाल समेत कई थानों की फोर्स विक्रम तिराहे तक प्रदर्शनकारियों की तलाश करते हुए लोगों को घरों में रहने की चेतावनी देती रही। इधर, श्रीराम तिराहे से लेकर चौक घंटाघर तक अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिला।
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध
- फोटो : pratapgarh
मकंद्रूगंज पुलिस चौकी पर आला अफसरों के साथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह डटे रहे। बाद में एसपी ने एडीएम शत्रोहन वैश्य, सीडीओ व एसडीएम सदर के साथ चौक से लेकर श्रीराम तिराहे तक पहुंचकर जायजा लिया। सभी से शांति बनाए रखने के लिए अफसर अपील करते रहे।