कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से जारी जंग के बीच दूसरे दिन भी लॉकडाउन का असर देखने को मिला। हर ओर सन्नाटा पसरा रहा। जिले में 246 बाइकों का ई-चालान हुआ। 27 चार पहिया वाहन भी कार्रवाई की जद में आए।
विज्ञापन
2 of 10
अचलपुर जेल रोड चौराहे पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
शहर के कपूर चौराहे पर बिना वजह समूह में घूम रहे युवकों को पुलिस ने चहेटा। जिसके बाद लोग भाग निकले। जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी मातहतों के साथ हालात का जायजा लेने के लिए सड़कों पर निकले। मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
3 of 10
जिला अस्पताल में सामने बंद के दौरान निकले बाइक सवार को रोककर पूछताछ करता सिपाही।
- फोटो : pratapgarh
जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लाक डाउन के दूसरे गुरुवार को भी व्यापक असर दिखा। लाक डाउन के दौरान शहर से लेकर गांव की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें न के बराबर खुली रहीं। तमाम प्रयास के बाद भी दुकानदार सहमे रहे।
4 of 10
श्रीराम तिराहे पंजाबी मार्केट में बंद के दौरान पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
जिससे दुकानें नहीं खुली और लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भागदौड़ करते नजर आए। लाक डाउन पर लगे प्रतिबंध को तोड़ने वाले 246 लोगों की बाइकों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान ई चालान किया। इसके अलावा 27 चार पहिया वाहनों पर भी पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
5 of 10
पट्टी में बंद के दौरान बाहर घूम रहे लोगों को पुलिस द्वारा दी गयी सजा।
- फोटो : pratapgarh
जिले की सीमा पर नाकेबंदी के बीच वाहनों के साथ ही आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही थी। गुरूवार को दूसरे दिन भी शहर से लेकर गांव के प्रमुख बाजारों व मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। कपूर चौराहे पर बिना वजह घूम रहे युवाओं की भीड़ को पुलिस ने दूर तक चहेटा।
विज्ञापन
6 of 10
उडै़याडीह बाजार में बंद के दौरान मुंबई से कार द्वारा घर जा रहे धरे गए लोग।
- फोटो : pratapgarh
शहर के हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेद्वी, एसडीएम मोहनलाल गुप्ता, सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स के साथ निकले।
विज्ञापन
7 of 10
जीआईसी के सामने बंद के दौरान घरों के बाहर घूमते युवक।
- फोटो : pratapgarh
कुंडा, रानीगंज, पट्टी, लालगंज, सदर तहसील क्षेत्र में लाक डाउन के चलते पूरी तरह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर का निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रमुख मार्गों के अलावा गांव में भी नजर रखी जाए। शासन के निर्देश का अनुपालन सख्ती के साथ कराया जाएगा। बिना वजह कोई घर से बाहर नहीं निकल सकता
8 of 10
लाकडाउन के दूसरे दिन कचहरी के बगल अंबेडकर चौराहे पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
शहर में बाहर से आने वाले बाइक व कार सवार बीमारी का बहाना बताकर आगे निकल जाते थे। कुछ दूरी पर जाने के बाद वह हंसते हुए आगे जाते हैं। उनकी चाल समझने के बाद पुलिस ने भी पैंतरा बदल दिया।
9 of 10
दिलीपपुर के रसोइयां गांव में बंद दुकानें।
- फोटो : pratapgarh
लोगों के वाहन नंबर नोट करते रहे। यदि कार व बाइक सवार लोग सही जानकारी पुलिस को देते थे तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती थी।