फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड पर भारी पड़ा उत्साह, नए साल के जश्न में डूबा बेल्हा

Thu, 02 Jan 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 12
new year celebration in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
नए साल 2019 के स्वागत में बेल्हा के लोग जशभन में डूबे रहे। 31 की देर रात होटलों में धमाल हुआ। लोगों ने डांस के साथ केक काटकर नए साल का इस्तकबाल किया। बुधवार की सुबह से शाम तक हर ओर जश्न का माहौल नजर आया। पार्कों और मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शहर के पार्कों में हर कोने बच्चों के साथ परिजन भी मस्ती करते नजर आए। सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं दिनभर दी जाती रहीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। 
 
विज्ञापन

2 of 12
नववर्ष लगते की मंगलवार रात खुशी का इजहार करती बेटियां। - फोटो : pratapgarh
पुराने साल के आखिरी दिन घड़ी की सुई बढ़ने के साथ ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। पिछले साल के कड़वाहट भूल कर लोग पूरी तरह मस्ती और मौज के मूड में नजर आए। शहीद उद्यान पार्क सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों से गुलजार रहा।
विज्ञापन

3 of 12
लायंस क्लब द्वारा बाबागंज स्थित होटल में नववर्ष पर केक काट खुशियां मनाते लोग। - फोटो : pratapgarh
वहां सुबह से ही बच्चों संग महिलाएं ठंड का एहसास कराती गुनगुनी धूप में खिलखिलाती रहीं। पार्क का हर कोना खुशियों में डूबा रहा। बेल्हा देवी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों की काफी भीड़ दिखी। लोग पूरे साल तक सुखमय जीवन व्यतीत करने की प्रार्थना करते दिखाई दिए।

4 of 12
शहीद उद्यान में नववर्ष पर घूमने आयी महिलाएं बच्चों को झूला झूलाती। - फोटो : pratapgarh
बाबागंज स्थित होटल में लायंस क्लब गौरव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों संग सभी डांस कर मस्ती करते रहे। फिल्मी गीतों पर लोग थिरकते रहे। शहर के जोगापुर, स्टेशन रोड, चिलबिला, रेलवे कालोनी समेत अन्य इलाकों में लोग फिल्मी गीतों पर नाचते गाते नए साल का इस्तकबाल करते नजर आए।

 
विज्ञापन

5 of 12
बुधवार को नववर्ष पर मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी श्रद्धलुओं की कतार। - फोटो : pratapgarh
नए साल के स्वागत को लेकर मंगलवार की रात में धमाचौकड़ी करने वालों के साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस हर चौराहे पर मुस्तैद नजर आई। सीओ सिटी, नगर कोतवाल शहर में घूमते रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 12
नववर्ष के आगमन पर बुधवार को शहीद उद्यान में परिवार केे साथ पिकनिक मनाती महिलाएं। - फोटो : pratapgarh
सरकारी कार्यालयों के साथ ही व्यवसायिक संस्थानों में मंगलवार को हैप्पी न्यू ईयर की आवाजें सुनाई देती रहीं। अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता व गुलाब का फूल देकर कर्मचारी नए साल की मुबारकबाद देते रहे। ग्रीटिंग से विश करने में स्कूली बच्चे आगे दिखे।

 
विज्ञापन

7 of 12
बुधवार को शहीद उद्यान पार्क के सामने नववर्ष पर लगा रहा मेला। - फोटो : pratapgarh
मूर्तियां, ताजमहल, मैजिक कैलेंडर सहित आकर्षक उपहार भेंट कर लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामना दी। युवाओें ने उपहार की जमकर खरीदारी की। गिफ्ट शाप पर ग्राहकों की भीड़ जमा रहीं। घड़ियां, फ्रेम की भी खूब डिमांड रहीं।

8 of 12
- फोटो : pratapgarh
बुधवार को नववर्ष पर मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी श्रद्धलुओं की कतार।

9 of 12
- फोटो : pratapgarh
बुधवार को नववर्ष पर मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार।

10 of 12
- फोटो : pratapgarh
बुधवार को मां बेल्हा देवी धाम में नववर्ष पर बच्चे के साथ दर्शन को आये दम्पत्ति सेल्फी लेते हुए।

11 of 12
- फोटो : pratapgarh
बाबागंज गुरूद्वारे में नववर्ष के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में जुटी सिक्ख समाज की महिलाएं।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : pratapgarh
बाबागंज में लायंस क्लब द्वारा आयोजित न्यू ईयर पार्टी में संगीत की धुन पर थिरकती महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें