गुजरात और मुंबई से चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 4928 प्रवासी मजदूर प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को भोजन का पैकेट दिया गया। बारी-बारी से मजदूरों को रोडवेज की बसों से उनके गृह जनपद भेजा गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
शनिवार रात आठ बजे सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची। इस ट्रेन में 1628 लोग सवार थे। स्टेशन अधीक्षक अनील दूबे ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे मुंबई से एक ट्रेन 1594 श्रमिकों को लेकर प्रतापगढ़ पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
दोपहर 12 बजे सूरत से 506 श्रमिकाें को लेकर एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन आई। रात आठ बजे 12 सौ श्रमिकों को लेकर एक ट्रेन पहुंची। इन ट्रेनों के आने की सूचना पर रेल प्रशासन जहां पहले से अलर्ट रहा, वहीं बार-बार प्लेटफार्म को सैनिटाइज किया जाता रहा
4 of 5
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रेलवे पुलिस यात्रियों को ट्रेन से उतारकर पोर्टिको तक पहुंचा रही थी। यहां सिविल पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी लगे थे। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रियों को सैनिटाइज किया जा रहा था।