फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: 40 दिन बाद दुकानें खुलते ही शराब की मच गई लूट, 50 लाख से अधिक की बिक्री

Mon, 04 May 2020 11:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कटरारोड सरोज चौराहे पर शराब की दुकान खुलने के इंतजार में खड़े लोग। - फोटो : pratapgarh
लॉकडाउन में गला तर करने के लिए तड़प रहे मदिरा के तलबगार सोमवार को दुकानें खुलने पर शराब खरीदने के लिए टूट पड़े। शहर में दुकानें दोपहर में खुलीं, लेकिन आदेश की जानकारी होने के बाद शौकीनों ने सुबह दस बजे से ही दुकानों के पास डेरा जमा लिया था।

दुकानें खुलते ही बाहर कतारें लग गईं। अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की दुकानों पर भीड़ लगी रही। कइयों ने फिर दुकान बंद होने की आशंका में सप्ताह भर तक की एक साथ ही व्यवस्था कर ली। शराब के शौकीन महीने भर बाद मिला मौका गंवाना नहीं चाहते थे। यही कारण रहा कि चालीस दिन बाद दुकानें खुलने पर सोमवार को पहले ही दिन रिकार्ड पचास लाख से अधिक की बीयर और शराब बिक गई। स्टॉक तक खाली हो गया। 

 
विज्ञापन

2 of 7
कटरा रोड स्थित शराब की दुकान पर शराब लेने के लिए भीड़ लगाए लोग। - फोटो : pratapgarh
शहर के भंगवाचुंगी चौराहे के करीब अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर शराब खरीदने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बनाए घेरे में खड़े थे। बारी-बारी से लोग शराब खरीदते रहे। कुछ लोग दूर खड़े होकर भीड़ हटने का इंतजार कर रहे थे। काफी दिनों बाद शराब की दुकान खुलने पर मय के शौकीनों की संख्या अधिक देखने को मिली। कोई एक तो कोई पांच-पांच बोतल शराब खरीदता रहा। उत्साह इस कदर था कि शराब खरीदने के बाद लोग विक्टरी का चिह्न दिखाते नजर आए। कुछ खुशी जाहिर करते रहे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
भंगवाचुंगी पर शराब खरीदने को सामाजिक दूरी बनाकर खड़े लोग। - फोटो : pratapgarh
कटरा रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास लोग दुकान खुलने की प्रतीक्षा में पहले से ही खड़े थे। जैसे ही दुकान खुली कि लोग शराब लेने के लिए टूट पड़े। यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। घेरा किसी के लिए कोई मायने नहीं रख रहा था। न कोई सैनिटाइजर खोज रहा था और न ही हाथ धोने के लिए पानी। लोग जल्द से जल्द शराब पाने के प्रयास में जुटे थे। 


 

4 of 7
.कई दिन बाद मिली शराब तो दुकान पर बोतल लेकर फोटो खिंचवाता युवक। - फोटो : pratapgarh
कटरा रोड सनई अनुसंधान के पास शराब की दुकान के बाहर लोगों की भीड़ थी। छायाकार के फोटो खींचते ही लोग भागने लगे। किसी के दोनों हाथ में शराब की बोतलें थीं तो किसी की जेब भरी थी। कोई पानी साथ लाया था। फिलहाल कैमरे से बचने के लिए लोग शराब की बोतलें लेकर दुकान के पास से भागते रहे।

 
विज्ञापन

5 of 7
शराब की दुकाने खुलने की छूट मिलते ही बोतल खरीदकर ऐसे भागते दिखे लोग। - फोटो : pratapgarh
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बाबागंज में अंग्रेजी शराब की दुकान दोपहर करीब बारह बजे खुली। दुकान खुलने के पहले से ही शराब के शौकीन नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

6 of 7
शराब की दुकाने खुलने की छूट मिलते ही बोतल खरीदकर ऐसे भागते दिखे लोग। - फोटो : pratapgarh
जैसे ही दुकान खुली लोग शराब खरीदने के लिए पहुंच गए। कोई चेहरा छिपाए हुए था तो कोई चेहरा खोलकर पहुंचा। यहां भी लोगों की भीड़ लगी रही। सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर शराब की खरीदारी होती रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाबागंज में खुली शराब की दुकान पर पहुंचे ग्राहक। - फोटो : pratapgarh
सोमवार को जिले में करीब पचास लाख की बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री का अनुमान है। दुकानें खुलने के बाद पहले दिन अच्छी बिक्री हुई है। अब जल्द और स्टॉक मंगाया जाएगा।  राजेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें