कोरोना महामारी के बीच रमजान माह के पहले जुमे की नमाज घर के भीतर पढ़ी गई। मस्जिदों के सामने पुलिस-प्रशासन का सख्त पहरा दिखाई दिया। कहीं भी सामूहिक नमाज पढ़ने की बात सामने नहीं आई। पुलिस व प्रशासनिक अफसर नमाज के समय बेहद सतर्क रहे।
विज्ञापन
2 of 4
lockdown in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते सरकार द्वारा लॉकडाउन किए जाने का असर धार्मिक स्थलों पर साफ दिखाई दिया। सरकार ने मंदिरों व मस्जिदाें समेत सभी धार्मिक स्थलों में सामूहिक रूप से प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। शुक्रवार को रमजान के पाक महीने में जुमे की पहली नमाज पढ़ी जानी थी।
लाकडाउन के चलते सतर्क पुलिस व प्रशासन ने मस्जिदों के सामने सुरक्षा सख्त करते हुए राजेदारों को घर के ही नमाज पढ़ने की अपील की। शुक्रवार को लालगंज तहसील क्षेत्र में राजेदारों ने अपने घर के भीतर ही जुमा की नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
3 of 4
lockdown in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
हालांकि एहतियातन मस्जिदों के सामने पुलिस का सख्त पहरा रहा। लालगंज कोवताली के खानापट्टी, खालसा सादता, सलेम भदारी, सगरा सुंदरपुर, डीहमेंहदी, हंडौर, धारूपुर, रामपुर बावली, कैथौला समेत सांगीपुर के दीवानगंज, शुकुलपुर, सेमरा उदयपुर के कुंभी आईमा, मुस्तफाबाद, अठेहा आदि स्थानों पर मस्जिदों के सामने कड़ी धूम में पुलिस बल तैनात रखा गया।
एसडीएम बीके प्रसाद, तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव, सीओ जगमोहन यादव जुमें की पहली नमाज पर भागदौड़ करते रहे। वहीं लालगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती, उपनिरीक्षक धनन्जय सिंह, चौकी प्रभारी अमित सिंह व सांगीपुर एसओ सतीश कुमार सामूहिक नमाज पढ़े जाने की आशंका पर अलर्ट पर रहे। हालांकि रमजान के पहले जुमे की नमाज पर मस्जिदों पर कहीं भी सामूहिक नमाज नहीं पढ़े जाने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली है।