फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस 2017: बेल्हा के हाेनहारों लिखा नया इतिहास, अमित ने किया टॉप, मीनाक्षी को तीसरा स्थान

Fri, 11 Oct 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 8
अमित शुक्ला। - फोटो : pratapgarh
यूपी पीसीएस 2017 की परीक्षा में बेल्हा के लालों ने नया इतिहास रच दिया है। जिले के कुंडा इलाके के अमित शुक्ला ने टॉप किया है। इसके अलावा शहर की रहने वाली मीनाक्षी पांडेय को तीसरा स्थान मिला है। परीक्षा में जिले के कुछ छह मेधावी सफल हुए हैं। उनकी सफलता से परिजनों के साथ गांव-मोहल्लों में खुशी की लहर है। 



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पीसीएस 2017 परीक्षा में टाप पर रहे अमित शुक्ला अपने परिवार के साथ। - फोटो : pratapgarh
कुंडा के किलहनापुर मलाका रजाकपुर निवासी अमित शुक्ला ने पीसीएस परीक्षा मेें पहला स्थान प्राप्त किया है। अमित के पिता उमाकांत शुक्ल निजी पैथालॉजी में काम करते हैं, जबकि मां मां क्षमा शुक्ला खिदिरपुर कुंडा में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। अमित की सफलता से गांव में जश्र का माहौल है।
विज्ञापन

3 of 8
मीनाक्षी पांडेय। - फोटो : pratapgarh
सदर बाजार की मीनाक्षी पांडेय पुत्री राज नारायण पांडेय ने परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मीनाक्षी ने इसके पहले 2016 में सफलता हासिल की थी। वह प्रयागराज में नायब तहसीलदार के  पद पर तैनात थीं। 2017 में दूसरी बार मीनाक्षी ने पुन: पीसीएस की परीक्षा में तीसरा स्थान दर्ज किया है। मीनाक्षी के पिता मंडी सचिव के पद से रिटायर हुए हैं, जबकि माता प्रधानाचार्या के पद से रिटायर हुई हैं।

4 of 8
बेल्हा देवी रोड पर पीसीएस बनीं मीनाक्षी पांडेय के घर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : pratapgarh
इसी तरह शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली दिव्या ओझा पुत्री डा. निशाकांत ओझा ने भी पीसीएस की परीक्षा में दूसरी बार सफलता हासिल की है। पहली बार 2016 में सफलता मिलने पर उनका चयन टैक्स आफिसर के पद पर हुआ था। कटरामेदनीगंज निवासी मो. साकिब खान ने पीसीएस 2017 में 14वां स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन

5 of 8
आकांक्षा पांडेय। - फोटो : pratapgarh


इसी तरह शहर के पितई का पुरवा निवासी आकांक्षा पांडेय पुत्री अरविंद कुमार पांडेय ने भी पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी सफलता से परिजनों में जश्र का माहौल है।
विज्ञापन

6 of 8
.मो. शाकिब। - फोटो : pratapgarh
सदर बाजार की रहने वाली पूजा सिंह पुत्री कुंवर बहादुर सिंह ने पीसीएस की परीक्षा में पहली बार में ही सफलता अर्जित की है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता व मौसा को देती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
दिव्या ओझा। - फोटो : pratapgarh
दिव्या ओझा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें