कोरोना वायरस के बचाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए योगी सरकार ने संपूर्ण समाधान दिवस, थानों पर आयोजित थाना दिवस, जनता दर्शन और आरोग्य मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। दो अप्रैल तक किसी भी स्थान पर भी भीड़ एकत्रित नहीं हो सकेगी। इधर जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर अफसरों से कड़ाई से पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
2 of 8
जिला अस्पताल में बंद आपरेशन कक्ष।
- फोटो : pratapgarh
लखनऊ में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद योगी सरकार ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी करते ही जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है। जिले के तहसीलों होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस, थानों पर आयोजित थाना दिवस, जनता दर्शन और आरोग्य मले के आयोजन पर दो अप्रैल तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
3 of 8
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों के न होने से पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर सावधानी बरती जा रही है। दो अप्रैल तक एक स्थान पर भीड़ एकत्रित होने के लिए मनाही की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग भीड़ से बचने का प्रयास करें। कोरोना वायरस से बचाव के चलते मास्क और सेनेटराइज का प्रयोग करें।
डेढ़ हजार मॉस्क बांटे, जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का संकल्प
4 of 8
एलायंस क्लब ने शहर व गांवों में कोरोना वायरस से बचाव के प्रति किया जागरूक
- फोटो : pratapgarh
एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा शुक्रवार को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पदाधिकारियों की टीम ने शहर व गांव में जगह-जगह मॉस्क, साबुन व पंफलेट का वितरण कर कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू के आह्वान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
5 of 8
corona fear in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रेलवे स्टेशन परिसर में दोपहर में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
6 of 8
corona fear in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
.रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर में यात्रियों के न होने से पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
7 of 8
corona fear in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रानीगंज में कोरोना से बचने को सामूहिक हवन करते ग्रामीण।