तीन जमातियो यों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद डेरवा बाजार और आसपास के पांच किमी के इलाके को सील कर दिया गया। व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी डेरवा बाजार पहुंचे। मातहतों से जानकारी के बाद क्वारंटीन कराए गए लोगों से जानकारी ली।
निगरानी के लिए लगाए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसरों को सतर्कता बरने का निर्देश दिया। अधिकारियों के आदेश पर बाजार के लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही मोहल्लों को सैनिटाइज करने का काम प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
डेरवा से प्रतापगढ़ जाने वाली सड़क पर पुलिस द्वारा लगाया गया बैरियर।
- फोटो : pratapgarh
जेठवारा के डेरवा बाजार स्थित मुसाफिरखाने में तब्लीगी जमात के 13 सदस्य रुके थे। शिकायत के बाद सभी को पुलिस ने प्राइमरी स्कूल में क्वारंटाइन कराया। जांच में तीन लोग कोरोना से संक्रमित मिले। जिसके बाद डेरवा बाजार को पांच किमी के दायरे में सील कर दिया गया। गलियों व सड़कों पर बैरीकेडिंग कराने के बाद पुलिस तैनात कर दी गई।
4 of 7
डेरवां मुहल्ले में लोगों को रोकने के लिए तैनात पुलिस।
- फोटो : प्रतापगढ़
सभी को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। गुरुवार को जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह , एएसपी पश्चिमी दिनेशचंद्र द्विवेदी, सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव दलबल के साथ डेरवा पहुंचे। एसडीएम कुंडा व सीओ सदर तनु उपाध्याय को निर्देश दिया कि हर हाल में कोई बाहर न निकले और न ही भीतर आ सके। मुस्तैदी के साथ डयूटी होनी चाहिए।
किसी को भी घर से बाहर न निकलने दें। उन्हें खाने पीने की सामग्री व दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बाजार में तीन मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने प्राइमरी स्कूल में क्वारंटाइन किए गए निगेटिव जमातियों से भी जानकारी ली। यहां बाघराय सीएचसी प्रभारी की टीम को स्कूल सेनेटराइज कराने व लोगों के फीवर थर्मल स्कैनिंग कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
5 of 7
Police deployed to stop people in Dervan locality.
- फोटो : प्रतापगढ़
डेरवा बाजार के अलावा आसपास के ग्रामीण खौफजदा
डेरवा बाजार के अलावा आसपास के ग्रामीण भी खौफजदा हैं। तीन जमातियों के संक्रमित मिलने के बाद हर कोई घर में ही रुका हुआ है। कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कराने की नसीहत हर कोई एक दूसरे को देता नजर आया।
विज्ञापन
6 of 7
Police deployed to stop people in Dervan locality.
- फोटो : प्रतापगढ़
संक्रमित क्षेत्रों को कराया सैनिटाइज
डेरवा बाजार पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बाजार के उन क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया, जहां का एरिया संक्रमित बताया जा रहा था। मुसाफिरखाना व स्कूल के आसपास दवाओं का छिड़काव कराया जाता रहा। सीएमओ ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए बाघराय सीएचसी प्रभारी के साथ ही दूसरी टीमों को लगाया है। संक्रमित लोगों को प्रयागराज भेजा जा चुका है।
Police deployed to stop people in Dervan locality.
- फोटो : प्रतापगढ़
6 सौ लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को नरसिंहगढ़ व दसियाभानपुर में 6 लोगों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की 12-12 सदस्यीय टीमों ने गुरुवार को दसियाभानपुर के 66 मकानों से 356 व नरसिंहगढ़ में 40 मकानों में रहने वाले 244 लोगों की जांच की। दोनों गांवों में सफाईकर्मी दवाओं का छिड़काव करने के साथ ही बस्तियों को सैनिटाइज करते रहे।