फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: शहर में जिला अस्पताल का इलाका फिर हॉटस्पाट, राजगढ़ में आंशिक कर्फ्यू

Tue, 12 May 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
कोरोना संक्रमित दो मरीजों के मिलने के बाद मंगलवार को शहर को फिर हॉटस्पाट घोषित करते हुए जिला व महिला अस्पताल से एक किमी के दायरे में सीमा सील कर लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। दुकानें बंद करा दी गईं।

लोगों के घरों से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उधर, राजगढ़ की सीमा को भी सीलकर लोगों को घरों से बाहर निकलने व बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। इसे लेकर हर ओर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सोमवार को नगर कोतवाली के राजगढ़ की रहने वाली गर्भवती महिला और डेरवा सबलगढ़ के व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। आननफानन में प्रशासन इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गया। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार के आदेश पर राजगढ़ की दलित बस्ती की सीमा पर सात प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
गांव के लोगों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगाते हुए बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। शहर में दोपहर बाद एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता व सीओ सिटी अभय पांडेय पुलिस फोर्स के साथ निकले और दुकानें बंद कराने लगे। देखते ही देखते बाजार में सन्नाटा पसर गया। चौक घंटाघर से लेकर एसबीआई, पंजाबी मार्केट बंद करा दिया गया।

4 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
इसके दायरे में बेगमवार्ड भी आएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। मातहतों से बातचीत के बाद अस्पताल की सीमा से एक किमी के दायरे में बैरीकेडिंग कर लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी। डीएम डा. रुपेश कुमार ने बताया कि शहर व राजगढ़ में आंशिक कर्फ्यू लगा है। अभी तक जिले में तीन हाटस्पॉट थे। अब इनकी संख्या पांच हो गई है। उल्लेखनीय है कि अभी पांच मई को ही शहर के हॉटस्पाट से पाबंदी हटाई गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

आनन-फानन में पुलिसकर्मी डेरवा में करने लगे बैरीकेडिंग

जेठवारा के डेरवा सबलगढ़ निवासी युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया था। चौकी प्रभारी डेरवा ने एहतियात के तौर पर आनन-फानन में पुरानी बैरीकेडिंग दुरुस्त कराते हुए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद कर दिया। यह देख इलाके की दुकानें भी बंद होने लगीं। बाघराय सीएचसी अधीक्षक अपनी टीम के साथ संक्रमित व्यक्ति के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही ब्लीचिंग का छिड़काव कराया। गांव को सैनिटाइज कराने की व्यवस्था शुरू करा दी। उल्लेखनीय है कि तब्लीगी जमात के तीन सदस्यों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बाजार को हॉटस्पाट घोषित किया गया था। दो दिन पहले ही बाजार से प्रतिबंध हटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें