सूनीं सड़कें, सूनी गलियां। बाजार बंद। बेल्हा में पसरा सन्नाटा। बीच-बीच में इस सन्नाटे को तोड़ते हुए हूटर बजाते गुजरतीं पुलिस की गाड़ियां। रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान के बाद यह नजारा जिले में शहर से गांव तक दिखा। क्या गरीब, क्या अमीर, क्या धर्म क्या जाति। सारी सीमाएं टूट गईं। लोग घरों के भीतर कैद थे।
विज्ञापन
2 of 7
चिलबिला चौराहे पर सुबह 10.18 मिनट पर तैनात पुलिस और बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू को रविवार के दिन जनता ने पूरा समर्थन दिया। राजमार्ग, शहर की सड़कों से लेकर गांव की गलियों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। जिले की सीमाओं पर पुलिस मुस्तैदी के साथ आने जाने वाले लोगों की जांच करती रही। अधिकारी लगातार चक्रमण कर व्यवस्था पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
3 of 7
प्रतापगढ़-सुल्तानपुर रोड पर चिलबिला बाजार में सुबह 10.21 बजे पसरा
- फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। जिसे जनता ने अपना पूरा समर्थन दिया। कोरोना की रोकथाम के लिए जनता कर्फ्यू का जिले में व्यापक असर रहा।
सुबह से ही लोग अपने घरों में कैद हो गए। शहर की सड़कों व बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। छोटी बड़ी कोई भी दुकान नहीं खुली। गांव की गलियों में भी सन्नाटा दिखा। जरूरी काम होने के बाद भी लोग बाहर नहीं निकले। लोगों पर निगाह रखने के लिए पूरे जिले की फोर्स सड़कों पर मुस्तैद रही।
4 of 7
.रंजीतपुर चिलबिला में बंद पेट्रोलपंप।
- फोटो : pratapgarh
जिले की सीमाओं को सील करने के बाद आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही थी। बिना वजह के आने वाले लोगों को घरों में भगाया जाता रहा। गांव की बाजारों में पुलिस की नजर रही। कोई भी दुकान न खुले और वहां लोगों की भीड़ नजर न आए। इसका अनुपालन कराने में पुलिसकर्मी भागदौड़ करते रहे। पेट्रोल पंप भी पूरी तरह बंद थे।
विज्ञापन
5 of 7
सदर बाजार तिराहे पर सुबह 10.28 बजे सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
रानीगंज, पट्टी, कुंडा, लालगंज व सदर तहसील की सभी छोटी बड़ी बाजारों के साथ ही फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले घरों में परिवार के साथ समय व्यतीत करते रहे। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग व लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मातहतों के साथ लगातार व्यवस्था पर नजर रखते हुए चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
6 of 7
अजीतनगर भैरोपुर प्राइवेट बस अड्डे पर सुबह 10.29 बजे पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
मेडिकल स्टोर, क्लीनिक भी बंद
जनता कर्फ्यू का असर ऐसा रहा कि पहली बार मेडिकल स्टोर व क्लीनिक भी बंद रहे। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में क्लीनिक भी बंद रही। गांव के मरीज बहुत उम्मीद लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक उपचार करने से हाथ खड़ा कर दिए। जिसके चलते पीड़ित लोगों को सीएचसी व पीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल जाना पड़ा।
चौक घंटाघर में जनता कर्फ्यू के दौरान तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
भीड़ निकलने की खबर पर पहुंच धमक पड़ती थी पुलिस
जनता कर्फ्यू के दौरान घरों के बाहर भीड़ एकत्र होने की सूचना मिलते ही पुलिस धमक पड़ती थी। जिसके बाद लोग तितर बितर हो जाया करते थे। डायल 112 के पुलिसकर्मी भी ऐसी सूचना मिलने पर बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर लोगों को घरों में रहने के लिए निर्देश देने लगते थे। पुलिस वाहनों से लोगों को बराबर घरों में रहने का फरमान सुनाया जाता रहा।