Pilibhit News: पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में महिला की जान लेने वाले बाघ को वन विभाग की टीमें अब तक नहीं पकड़ पाई हैं। इलाके में 20 टीमें लगाई गई हैं, लेकिन बाघ की सटीक की लोकेशन तक पता नहीं चली है। इससे इलाके में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
1 of 8
बाघ को पकड़ने में लगाई गईं 20 टीमें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना बाघ बृहस्पतिवार को महिला की जान लेने के बाद देर शाम महेशपुर गांव की सीमा में दिखा, लेकिन विभागीय टीमों की निगाहों से ओझल हो गया। वन विभाग की टीमें 48 घंटे बीतने के बाद शुक्रवार देर शाम तक उसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं कर सकी। खोजबीन तो चल रही है, मगर पकड़ की रणनीति आगे नहीं बढ़ सकी है। इलाके में दहशत का माहौल है। शनिवार को भी स्कूल बंद रहे।
न्यूरिया क्षेत्र में 40 दिन से बाघ की दहशत कायम है। मेवातपुर, सहजनिया, टाहा, फुलहर, मेहशपुर समेत कई गांवों की सीमा में बाघ चहलकदमी कर ग्रामीणों के लिए मौत का पर्याय बना हुआ है। पिछले चार दिनों के अंतराल में हमले का दायरा बढ़ गया। बाघ ने पांच किलोमीटर के दायरे में ताबड़तोड़ हमले कर दो लोगों को मार दिया, जबकि दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। इसमें तीन हमले बृहस्पतिवार को हुए।
बाघ ने एक दिन में तीन ग्रामीणों पर किया था हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंडरिया गांव निवासी कृष्णा देवी 50 पत्नी कालीचरन को बाघ ने खेत में घास काटते समय हमला कर गन्ने के खेत में खींच ले जाकर मार दिया। वहीं मंडरिया गांव के ही किशोर निलेश 17 और सहजनिया गांव निवासी मीना देवी को हमला कर घायल कर दिया था। तीन हमले दो घंटे के अंतराल में हुए थे। हमले के बाद ग्रामीणों के आक्रोश के बीच मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। इसके बाद विभागीय टीमों ने बाघ की लोकेशन तलाशने के प्रयास किए थे। अफसरों ने 24 घंटे में बाघ पकड़ने का दावा किया था।
विज्ञापन
3 of 8
धान के खेत में बाघ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निगरानी के बीच बृहस्पतिवार देर शाम बाघ मंडरिया गांव की सीमा से निकलकर महेशपुर गांव की ओर निकल गया था। ग्रामीणों ने बाघ की वीडियो भी बनाई थी। इसके बाद टीमें दौड़ी, लेकिन 36 घंटे बीतने के बाद बाघ की कोई लोकेशन विभाग नहीं तलाश सका। शुक्रवार को पगचिह्न के आधार पर विभाग की कई टीमें एसडीओ और रेंजर स्तर के अफसरों के नेतृत्व में महेशपुर, डंडिया समेत अन्य गांव की सीमा में टीमें बाघ की लोकेशन तलाशने में जुटी रहीं, लेकिन कहीं सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी।
4 of 8
मंडरिया का प्राथमिक स्कूल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाघ प्रभावित छह से अधिक गांवों के स्कूलों में अवकाश किया घोषित
हमलावर बाघ की दहशत और क्षेत्र में मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षा पहलुओं का भी ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में हमले की घटनाएं रोकने के लिए वन विभाग ने क्षेत्रीय स्कूलों को बंद करने के लिए बेसिक विभाग के अफसरों से आग्रह किया। इसके बाद न्यूरिया क्षेत्र के औरिया, खरोसा, फुलहर, मंडरिया, सहजनिया समेत अन्य गांवों में बाघ का प्रभाव देखते हुए सरकारी विद्यालयों को बंद किया गया। हालांकि शिक्षक विद्यालयों में मौजूद रहे। बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है। बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों और बच्चों में दहशत कायम है।
विज्ञापन
5 of 8
हाथियों की मदद से बाघ की तलाश में जुटी टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीटीआर, सामाजिक वानिकी की 20 से अधिक टीमें सक्रिय
हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए विभाग ने प्रयास तेज किए हैं। इसके लिए सामाजिक वानिकी और पीटीआर की करीब 20 से अधिक टीमों को लगाया गया है। दोनों विभागों के एसडीओ और करीब पांच रेंजर न्यूरिया क्षेत्र के बाघ प्रभावित क्षेत्र में मौजूद रहकर बाघ की लोकेशन तलाश रहे हैं। अफसरों के साथ वन दरोगा और वन रक्षक के अलावा वाचरों को भी लगाया गया है। हालांकि बाघ की सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
घायल मीना को लखनऊ रेफर किया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमले में घायल मीना लखनऊ रेफर
बाघ के हमले में बृहस्पतिवार को घायल हुई गांव सहजनिया निवासी मीना को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। यहां उनकी हालत में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा था। बाघ ने मीना के कमर व गर्दन के पास हमला कर मांस नोंच लिया था। उन्हें 24 घंटे तक जिला अस्पताल में रखकर इलाज किया गया। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि महिला को लखनऊ रेफर किया गया है। हालत ज्यादा खराब है, उम्मीद है मीना जल्द ही ठीक होकर हमारे बीच आएंगी। वहीं, लोगों ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
7 of 8
बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई दिन से बाघ गांव और आसपास क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। हमले में दो लोगों की जान भी जा चुकी है। बाघ की दहशत से खेती-किसानी ठप है।- ईश्वरी प्रसाद
बाघ की दहशत से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है। धान और गन्ने में खाद देने का काम भी प्रभावित हो रहा है।- नरायनलाल
कई दिनों से बाघ की दहशत है। आए दिन बाघ की चहलकदमी दिखती है। खेती-किसानी भी जरूरी है। ऐसे में बाघ के पकड़े न जाने से डर का माहौल है।- मनोज
बाघ की दहशत से बच्चों का घरों से निकलना बंद है। खेतों में जाने पर कर्द लोग एक साथ जा रहे हैं। जब तक बाघ पकड़ा नहीं जाता, दहशत का माहौल ही रहेगा।- जसवंत कुमार
हाथियों की मदद से बाघ की तलाश में जुटी टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई टीमें निगरानी में जुटी हैं। महेशपुर गांव के निकट पगचिह्न मिलने पर टीमों को लगाया है। इसके अलावा अन्य गांवों में भी टीमें लगी हुई है। लोकेशन मिलते ही बाघ को रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए जाएंगे। - भरत कुमार, डीएफओ, सामाजिक वानिकी