चार बेटियों के बाप मौलवी को तीसरे निकाह की तैयारी करना महंगा पड़ गया। उसने अपनी दूसरी पत्नी को जब दूसरे निकाह की बात बताई तो वह आगबबूला हो गई। मौलवी पति को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि उसकी पत्नी ही उसकी जान ले लेगी लेकिन पत्नी को यह बिल्कुल गवारा नहीं था कि उसका पति उसके होते हुए तीसरा निकाह करे। पत्नी के लाख समझाने पर भी जब मौलवी नहीं माना तो गुस्साई पत्नी ने उसकी जीवनलीला ही समाप्त कर डाली। आगे पढ़ें कैसे पत्नी ने छुरी घोंपकर पति को मौत के घाट उतार दिया :-
मुजफ्फरनगर के भौराकलां क्षेत्र के गांव शिकारपुर में मौलवी वकील अहमद की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी को गिरफ्तार किया है। महिला ने मौलवी के तीसरे निकाह की तैयारी करने के चलते छुरी मारकर हत्या किए जाने की बात कबूल की है। पुलिस ने हत्यारोपी महिला हाजरा के कब्जे से छुरी भी बरामद कर लिया है।