गंगनहर से निकाली कार।
- फोटो : amar ujala
पिछली सीट पर कैसे पहुंचा शव, उठ रहे सवाल
दिलशाद का शव कार की पिछली सीट पर मिला है, इससे कई सवाल भी उठ रहे हैं। कार डूबने के बाद बाहर निकलने के प्रयास में वह पिछली सीट पर पहुंचा। कार का शीशा टूटा हुआ था, यह भी हो सकता है कि पानी के तेज बहाव में शव बहकर पिछली सीट पर पहुंच गया हो। हत्या के बाद शव और कार को गंगनहर में धकेल दिए जाने की भी आशंका है। ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल पाएंगे। दिलशाद जैकेट पहने हुआ था, करीब छह माह बीत जाने के कारण शव पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।