फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर ढाई करोड़ की चोरी, 700 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और नगदी ले गए

Fri, 28 Aug 2026 04:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

रिटायर्ड दरोगा देशपाल चौधरी का मुजफ्फरनगर में एसडीएम व सीओ आवास के पास घर है। परिवार शामली रिश्तेदारी में गया था। बंद मकान में चोर घुस आए। डायमंड का हार समेत अन्य कीमती सामान भी बदमाश ले गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस को चोरी की जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एसडीएम व सीओ आवास के पास सेवानिवृत्त दरोगा देशपाल चौधरी के घर में चोरों ने ढाई लाख रुपये नकद, जेवरात समेत ढाई करोड़ रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घटना परिजनों की गैर मौजूदगी में हुई। सुबह सूचना पाकर परिजन घर पहुंचे। सीओ बुढ़ाना व क्षेत्रीय थाना पुलिस व फोरेंसिक विभाग टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन

2 of 5
विलाप करतीं महिलाएं और बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
देशपाल चौधरी 2017 में शामली जनपद के थाना झिंझाना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने एसडीएम व सीओ आवास से चंद कदमों की दूरी पर आवास बनाया है। उनका इकलौता बेटा हेमंत उत्तराखंड में नशा मुक्ति केंद्र चलाता है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे की शादी कुछ दिन बाद होनी थी। उसके लिए परिजनों ने जेवर घर लाकर रखे हुए थे। बड़ी बेटी नीतू के पति एसओजी में तैनात होना बताए गए। छोटी बेटी दिल्ली में अधिवक्ता है। 

विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त दरोगा देशपाल चौधरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ शामली निवासी साले के घर दस दिन पहले गए थे। चोर घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने के बाद अंदर का दरवाजा कटर से काटकर घुसे थे।

4 of 5
बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
लगभग 70 तौला सोना, डायमंड का एक हार, पांच किलो चांदी, ढाई लाख नकद, महंगी साड़ी, गाउन भी चोरी कर ले गए। लगभग ढाई करोड़ की चोरी की बात देशपाल ने कही है। सीओ बुढ़ाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकान में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

ये भी देखें...
शामली: अंकित बालियान हत्याकांड का एक और सीसीटीवी फुटेज वायरल, भागते दिख रहे चारों हत्यारे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें