फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बड़ा हादसा: हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, मची चीख-पुकार, देखिए खौफनाक तस्वीरें

Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
हाईवे पर हादसा। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थन की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
हरिद्वार से चित्तौडगढ़ लौट रही डबल डेकर टूरिस्ट बस धौला पुल के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार-मच गई। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बमुश्किल यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में 14 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
हादसे में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala
बस में सवार राम सिंह ने बताया कि  चित्तौडग़ढ़, जोधपुर और भीलावड़ा से यात्री बस में सवार होकर सोमवार शाम को हरिद्वार गए थे। मंगलवार रात वापस लौटते वक्त रात करीब दस बजे धौला पुल के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

3 of 5
राहगीरों ने यात्रियों को बाहर निकाला। - फोटो : amar ujala
इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालकों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

4 of 5
हादसे में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि चालक मनोज कुमार और महिला यात्री शोभा की हालत गंभीर है, इन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है। वहीं घायल दिलीप, आदित्य, कोमल, कैलाशी, शेरू, काली, लीला, संपत, शोभा, कालूलाल, बादामी और मंजू का उपचार चल रहा है। बस में करीब 70 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala
हाईवे पर बन गई जाम की स्थिति
बस पलटते ही हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। वाहन चालक अपने वाहन रोक कर मदद के लिए दौड़े। इस बीच पुलिस पहुंची और करीब एक घंटे बाद  वाहनों का आवागमन शुरू कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें