फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GAJAB: यूपी के इस जिले में शान से खड़ी है 101 साल पुरानी बाइक, ब्रिटिश कंपनी ने 1921 में बनाया था यह मॉडल

Sat, 18 Jun 2022 11:18 AM IST
Dimple Sirohi मदन बालियान, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

 इस बाइक को उन्होंने अपने होटल पर खड़ा किया तो यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
खतौली में खड़ी 101 साल पुरानी बाइक - फोटो : amar ujala
नए दौर में बाइक के रोज नए मॉडल बाजार में उतरते हैं और गुम हो जाते हैं। पुराने होते ही दुपहिया वाहनों को बेचकर नए वाहन लेने का चलन भी लोगों के बीच बढ़ा है। एक जमाना ऐसा भी था, जब लोग वाहन खरीदते और उसे सालोंसाल संभालकर और सहेजकर रखते थे। खतौली के होटल व्यवसायी शारिक राना के पास ब्रिटिश कंपनी की 101 साल पुरानी बाइक है, जिसे उनके परदादा खान बहादुर हाजी न्याज मोहम्मद खान ने खरीदा था। बाइक आज भी सही स्थिति में है। इंजन चालू स्थिति में है।  राना ने बाइक की मरम्मत कराकर अपने होटल पर खड़ा किया तो यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

कभी बाजार में उतरते ही छा गया था मॉडल
ब्रिटिश ट्राइअम्फ बाइक कंपनी ने 1902 में व्यवसाय शुरू किया था। 1921 में 498 सीसी का सोलो मॉडल बनाया गया, जिसे वाहन के शौकीनों ने खूब पसंद किया। तब देश में अंग्रेजी राज था। अंग्रेज अधिकारियों के अलावा स्थानीय वाहन के शौकीनों ने भी इस मॉडल को खूब खरीदा था।
विज्ञापन

2 of 5
101 साल पुुरानी बाइक के मालिक शारिक राना - फोटो : amar ujala
58 साल पहले आकर बस गए थे खतौली
होटल व्यवसायी शारिक राना के परदादा खान बहादुर हाजी न्याज मोहम्मद खान मूल रूप से उत्तराखंड में रानीखेत के पास मजखाली के जमींदार थे। कभी उनकी न्याज स्टेट थी। जमींदार परिवार ने 1974 में खतौली आकर होटल का व्यवसाय शुरू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। चीतल ग्रांड खतौली के एमडी शारिक राना ने बताया कि उनके परदादा ने यह बाइक खरीदी थी।

यह भी पढ़ें: LIVE UP Board Result 2022 Live: पश्चिमी यूपी के 10 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म, यहां देखें हर अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
खतौली में खड़ी 101 साल पुरानी बाइक - फोटो : amar ujala
कबाड़ में मिली बाइक, फिर नए सिरे से कराई तैयार
शारिक राना बताते हैं कि उन्हें घर के स्टोर में कबाड़ में यह बाइक मिली। उन्होंने इसे ठीक कराया, शौक के तौर पर इसे चलाया भी और फिर इसे होटल ले आए। अब यह उनके होटल की शोभा बढ़ा रही है।

4 of 5
खतौली में खड़ी 101 साल पुरानी बाइक - फोटो : amar ujala
एक घंटे में जाती थी करीब 15 किमी
दिलचस्प बात यह है कि बाइक एक घंटे में करीब 15 किमी ही जाती थी। पेट्रोल से यह स्टार्ट होती थी और इसके बाद यह केरोसिन से चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खतौली में खड़ी 101 साल पुरानी बाइक - फोटो : अमर उजाला
इनाम भी जीते और पहचान दिलाई
शारिक राना बताते हैं कि करीब 30 साल पहले तक वह बाइक को प्रदर्शनी में ले जाते थे। इनाम भी मिले और पहचान भी दिलाई, लेकिन अब कहीं नहीं ले जाते। बाइक दिल्ली-देहरादून रोड स्थित अपने होटल के एक कोने में खड़ी कर दी है। यहां आने वाले लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें