फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी-चौरा शताब्दी समारोह: पश्चिमी यूपी के जिलों में आयोजित किए गए कार्यक्रम, देखिए तस्वीरें

Thu, 04 Feb 2021 03:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
चौरी चौरा शताब्दी समारोह पर पश्चिमी यूपी के अलग- अलग जिलों में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
स्वंतत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव में शहीदों को नमन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। नुमाइश मैदान में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर प्रभात फेरी संपन्न हुई। शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। यहां हुए समारोह में शहीदों के परिजनों को खतौली विधायक विक्रम सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सम्मानित किया। इस दौरान देश भक्ति के कार्यक्रम हुए और पीएम नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को देखा गया। कार्यक्रम में डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
स्वंतत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
उधर, सहारनपुर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह पर लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक और जनमंच सभागार में कार्यक्रम हुआ। जनमंच में स्वंतत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी और एसएसपी सहित तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

4 of 5
सहारनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रामपुर मनिहारान में जैन इंटर कॉलेज, गोचर कृषि इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। बाद में खंड विकास कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर एसडीएम एसएन शर्मा व स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शामली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
शामली में हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसेन बरात घर में चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सामूहिक वंदेमातरम गान किया गया। शामली के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने कुडाना तिराहे पर शहीद प्रवेंद्र निर्वाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में चौरी चौरा कांड के शताब्दी महोत्सव पर कार्यक्रम किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें