पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। भले ही मौसम सुहाना हो गया हो, लेकिन यह बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। वहीं कई परिवारों पर यह बारिश कहर बनकर टूटी। आस-पास के जिलों में अब तक पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।लगातार हो रही बारिश को देखते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने मेरठ के सभी आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। मकान ढहने से गई दो सगे भाई-बहनों की जान, आइये एक्सक्लूसिव तस्वीरों में जानते हैं पश्चिमी यूपी का हाल...
विज्ञापन
2 of 17
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जई गांव में बृहस्पतिवार रात बरसात दो बच्चों के लिए काल बनकर आई। यहां एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा खरखौदा के घोसीपुर गांव में मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 17
बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
गांव में 26 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर इसराइल पुत्र रहमत अपनी पत्नी शबाना और चार बच्चों अमजद(4), सुमईया (6), सहरीन (2) व आफरीन (आठ महीने) के साथ रहते हैं। परिवार बृहस्पतिवार को अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात 11 बजे छत का बीम टूट गया। छत भरभराकर नीचे गिर पड़ी। जिसमें पूरा परिवार दब गया। चीख पुकार का शोर सुन पड़ोसी मदद के लिए दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
4 of 17
बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मेरठ में बारिश के कारण एक पुलिस चौकी भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में तीन सिपाही जख्मी हुए हैं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
5 of 17
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मुजफ्फरनगर में तहसील के पास तिलक कॉलोनी के सामने बारिश में घोड़े पर बैठकर घर जा रहे दो किशोरों की हाइटेंशन लाइन के खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। घोड़े ने भी दम तोड़ दिया। किशोरों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कॉलोनी के लोगों ने किशोरों की मौत के लिए विद्युत निगम के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आक्रोश जताया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने केवल घोड़े का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
6 of 17
बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मेरठ के खरखौदा में एक मकान गिरने से एक वृद्घा की भी मौत हो गई। खरखौदा के घोसीपुर गांव में नूर मोहम्मद अलवी पुत्र गफूर का परिवार रहता है। नूर मोहम्मद पत्नी प्यारी के साथ बडे़ पुत्र जान मोहम्मद के मकान में रहता है। जान मोहम्मद सुबह काम पर चला गया था। उसकी पत्नी नसीम अपने चार बेटों को लेकर शहर में खरीदारी करने चली गई। घर पर नूर मोहम्मद (70) एवं उसकी पत्नी प्यारी (65) ही थे।
विज्ञापन
7 of 17
बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
जबकि शामली जिले में दो दिन पहले बारिश के कारण छत में डाला गया गाटर टूटने से छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि पति, दूसरा बेटा घायल हो गया। सूचना पर डीएम-एसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया और जानकारी ली। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
8 of 17
बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला ईदगाह रामड़ा रोड निवासी यूनुस बागवां रिक्शा चलाता है। यूनुस ने अपने मकान में ईंटों और मिट्टी से एक कमरा बना रखा है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई तो कमरे की छत में कड़ियों के नीचे लगा गाटर टूट गया। जिसके बाद पूरी छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में यूनुस, उसकी पत्नी नाजमा (46), बेटा मुरसलीन (13) और दूसरा बेटा (10) समीर दब गए।
9 of 17
बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
आइये आगे देखते है बारिश की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें
मोदीपुरम में कल रात से शुरू हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। शहर से लेकर देहात तक बारिश राहत के साथ आफत बनी हुई है। आगे देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें:-