फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक तस्वीरें: ऐसा था मंजर... देखकर कांप गए अफसर, मलबे में दबीं जिंदगियों को बचाया, दो की टूट गईं सांसें

Mon, 15 Apr 2024 05:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

दर्दनाक तस्वीरें: ऐसा था मंजर... देखकर कांप गए अफसर, मलबे में दबी जिंदगियों को बचाया, कई की टूट गईं सांसें
विज्ञापन
1 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में पानीपत-खटीमा हाईवे के तालड़ा मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे से हर किसी को हिला कर रख दिया। मंजर ऐसा था कि मौके पर पहुंचे अधिकारी भी देखकर कांप गए। वहीं, आनन-फानन कई टीमें बचाव कार्य में लगी और 10 से ज्यादा जिंदगियों को बचा लिया। हालांकि दो लोगों की मलबे में दबकर ही सांसें टूट गईं। 

बतागया कि दुमंजिला 12 दुकानों का लिंटर जैक लगाकर उभारने के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया, जिसके नीचे 20 मजदूर दब गए, जिनमें दो की मौत हो गई। 15 मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

2 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
एडीजी डीके ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। देर रात तक राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन

3 of 17
घटनास्थल पर पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के तालड़ा मोड़ पर मवाना के मुरसलीन कुरैशी ने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर छह-छह दुकानें बनाई थी। हाईवे की ऊंचाई अधिक होने के कारण दुकानों का लिंटर जैक लगाकर उभरवाने के लिए रामपुर के थाना शाहाबाद के गांव मजरा रायपुर के ठेकेदार छुट्टन पुत्र अजब सिंह को ठेका दिया गया था।

4 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम करीब पांच बजे काम के दौरान लिंटर गिर गया। दूर तक शोर सुना गया। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

5 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव नियामतपुर निवासी मजदूर मोहित और रामपुर के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी पीयूष की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

6 of 17
मुजफ्फरनगर हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान - फोटो : अमर उजाला
घायल 15 मजदूरों को जानसठ सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

7 of 17
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि राहत कार्य चल रहा है। मेडिकल की टीम मौजूद हैं। ठेकेदार ने मजदूरों की संख्या 20 बताई थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एक मजदूर मलबे में फंसा हो सकता है।

8 of 17
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतक
1. नरसी उर्फ मोहित, निवासी गांव नियामतपुर गढ़ी, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।
2. पीयूष उर्फ मनोज पुत्र विजेंदर, निवासी गांव लोदीपुर थाना शाहाबाद, जिला रामपुर।

9 of 17
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में यह हुए घायल
1. रामचंद्र पुत्र रामसेवक, निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनी, जिला रामपुर।
2. हरिश्चंद्र पुत्र मलखान, निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनी, जिला रामपुर।

10 of 17
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
3. राहुल पुत्र धीर सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।
4. अनुराग पुत्र तीर्थ, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।

11 of 17
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
5. नवनीत पुत्र तारा सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।
6. विपिन कुमार पुत्र रामवीर सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।

12 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
7. राहुल पुत्र विजेंदर, निवासी खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।
8. डब्लू उर्फ बबलू पुत्र रामावतार, निवासी गांव रेवड़ी थाना बिलारी, जिला रामपुर।

13 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
9. संजीव पुत्र राम अवतार निवासी गांव रेवड़ी थाना बिलारी, जिला रामपुर।
10. संजीव पुत्र मोर मुकुट, निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद, जिला रामपुर।

14 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
11. आदित्य पुत्र सतपाल, निवासी गांव लोदीपुर थाना शाहबाद, जिला रामपुर।
12. विक्की पुत्र कृपाल, निवासी गांव सराय माजरा , जिला रामपुर।

15 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
13. विकेश पुत्र कृपाल, निवासी गांव सराय माजरा , जिला रामपुर।
14. हिमांशु पुत्र अमरपाल, निवासी गांव नियामतपुर गढ़ी, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।
15. अरुण कुमार पुत्र राम अवतार, निवासी ग्राम लिलर बुजुर्ग, थाना सिरौली जिला बरेली।

16 of 17
मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
दो मजदूर बना रहे थे मसाला
बरेली निवासी संतोष और कृष्णपाल हादसे के वक्त सीमेंट का मसाला बना रहे थे।
विज्ञापन

17 of 17
मुजफ्फरनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
यह बताई हादसे की वजह
हादसे के वक्त चिनाई के लिए मसाला तैयार कर रहे बरेली के संतोष और कृष्णपाल ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण का कार्य चल रहा है। दुकानों के पास ही रोड रोलर चल रहा था। इसकी दलक ही दुकानों तक पहुंची और अचानक यह हादसा हो गया। हादसे के वक्त विक्की और संजीव बाहरी हिस्से में काम कर रहे थे। अचानक ही वह जान बचाने के लिए भाग और मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें