फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

Sat, 16 Apr 2022 06:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
मुजफ्फरनगर में जकी बरामद और बदमाश मुठभेड़ में घायल - फोटो : amar ujala
लाडला बेटा जकी नौ दिन बाद घर लौटा तो खुशियों की ईद मन गई। बेटे की तलाश में पिता ने दिन-रात एक कर रखे थे। शुक्रवार दोपहर को पिता के मोबाइल पर आई कॉल से परिवार सहम गया। अपहरणकर्ता ने धमकी दी थी, इसके बावजूद परिवार ने हिम्मत दिखाई। कॉल करते ही अपहरणकर्ता की लोकेशन ट्रेस हुई और वह पुलिस के जाल में फंसता चला गया। शुक्रवार देर रात जैसे ही मुठभेड़ के बाद जकी खेत में धार्मिक स्थल से बरामद हुआ, तो पिता ने दौड़कर उसे गले लगा लिया। इस दौरान पिता की आंखें छलक उठीं। जकी सहमा हुआ था। 

इसके बाद अरशद अपने लाडले बेटे को लेकर घर पहुंचा, तो यहां पर खुशियां छा गईं। आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। मां शबिया, भाई दानिश, अयान, बहन अदीबा, लायबा, वजीहा बेहद खुश है।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने जकी को सकुशल बरामद किया। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जकी को किया बरामद 
मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण खालापार से अपहृत 11 साल के जकी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। एक लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए पहुंचा अपहरणकर्ता मेरठ का आस मोहम्मद पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बच्चा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
बदमाश मुठभेड़ में घायल। - फोटो : amar ujala
जकी का किया गया था अपहरण
खालापार निवासी मोहम्मद अरशद का 11 साल का बेटा जकी सात मार्च को बाजार में सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान उसका अपहरण हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस छानबीन में जुटी थी। शुक्रवार दोपहर अरशद के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें बच्चे के बदले एक लाख रुपये की मांग की गई। कॉल करने वाले ने शाम के समय बुढ़ाना मोड़ पर पहुंचने की बात कही। पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। 

4 of 6
लाडले बेटे को देख पिता की आंखें छलक उठीं। - फोटो : amar ujala
सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि सादी वर्दी में बुढ़ाना मोड़ से शाहपुर रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस तैनात कर दी गई। बच्चे के पिता को एक लाख रुपये देकर पुलिस ने बताए गए स्थान पर भेजा। जैसे ही बदमाश फिरौती लेने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर गाली चलाई। लेकिन जवाबी फायरिंग में अपहरणकर्ता के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने पूछताछ की तो नजदीक के खेत से बच्चा सकुशल बरामद हुआ है। आरोपी मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लकीपुरा निवासी आस मोहम्मद है। वह मेरठ में दो बच्चों के अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
अपहृत बच्चा बरामद और बदमाश गोली लगने से घायल। - फोटो : amar ujala
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
एसएसपी अभिषेक यादव ने बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह और शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को इनाम मिलेगा।

अपहरण और कुकर्म में जा चुका जेल
मेरठ के लक्खीपुरा निवासी आरोपी आस मोहम्मद पहले भी जेल जा चुका है। वह मेरठ से एक बच्चे के अपहरण और कुकर्म में जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
इस तरह किया गया था अपहरण
बच्चे को बहला-फुसलाकर अपहरण के बाद आरोपी अरशद पहले मीनाक्षी चौक, फिर टैंपू से सुजडू चुंगी और वहलना चौक पहुंचा। वहलना चौक, मंसूरपुर, खतौली से बस बदलकर मेरठ पहुंचा। मेरठ में बच्चे को अपने ठिकाने पर रखा और अगले दिन दिल्ली स्थित होटल में लेकर चला गया। जकी ने बार-बार घर जाने की बात कही तो आरोपी उसे बहलाता रहा। कभी नए कपड़े दिलाए तो कभी खाने का सामान दिलाता रहा। बार-बार ठिकाने बदलने और जकी के घर जाने की जिद से वह परेशान हो गया था। एक लाख रुपये की फिरौती के लिए कॉल की और बच्चे को लेकर वापस मुजफ्फरनगर पहुंचते ही पुलिस के जाल में फंस गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें