फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत के गांव में विधायक पर हमला: स्कॉर्पियो में लाठी-डंडों से तोड़फोड़, थाने पहुंचे योगी के मंत्री

Sun, 15 Aug 2021 12:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर में विधायक पर हमला। - फोटो : amar ujala
भाकियू के मुख्यालय सिसौली में शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने गए बुढ़ाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक का जमकर विरोध हुआ, विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भाकियू समर्थकों ने उनकी स्कॉर्पियो कार पर पहले काला तेल डाल दिया। फिर बाद में उनकी कार पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया। विधायक ने भाग कर एक मकान में घुसकर जान बचाई। हमले में उनका निजी सहायक और गनर घायल हो गए हैं। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों में आक्रोश है।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी और एसएसपी भी भौराकलां थाने पर पहुंच गए। डीएम और एसएसपी के कार्रवाई कराने के आश्वासन पर चार घंटे तक थाने पर चला हंगामा और प्रदर्शन समाप्त हुआ। बुढ़ाना सीट से भाजपा विधायक उमेश मलिक शनिवार दोपहर को सिसौली में रविंद्र बंजी के यहां जन कल्याण समिति की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
थाने में पहुंचे मंत्री। - फोटो : amar ujala
इसी बीच भाकियू समर्थकों ने लोगों से सिसौली स्थित किसान भवन पहुंचने का आह्वान किया, इसके बाद वहां भाकियू समर्थकों की भीड़ जुट गई। कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे उमेश मलिक जाने लगे तो लोगों ने भाकियू जिंदाबाद और उमेश मलिक के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

3 of 5
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
वहीं विधायक अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर चलने लगे तो नारे लगा रहे लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसी बीच उनकी कार पर काला तेल फेंक दिया। पुलिस की मौजूदगी में ही नारेबाजी कर रही भीड़ ने उनकी कार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और ईंट पत्थर से कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनकी कार के शीशे तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए। 

4 of 5
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
विधायक उमेश मलिक ने बताया कि उन पर जान लेवा हमला भाकियू के लोगों ने किया है। हमले में उनका निजी सहायक धर्मेंद्र, गनर दीपक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
इस घटना के बाद किसान भवन सिसौली में पंचायत चल रही है तो भाजपा समर्थक थाना भौराकलां पर जमे हुए हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व सिसौली निवासी ओमेंद्र मुखिया ने नौ लोगों पर अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट, कातिलाना हमला करने और बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें