फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी आग, पांच लोग झुलसे, दिल्ली के अस्पताल में किशोर की मौत

Sun, 19 Apr 2026 01:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव लोहड्डा में अवैध पटाखा फैक्टरी में शनिवार को आग लग गई। बारूद में काफी देर तक धमाके होते रहे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार को अब्दुल कासिम ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
1 of 6
अब्दुल कासिम की फाइल फोटो और जले हुए पटाखे। - फोटो : अमर उजाला
रतनपुरी क्षेत्र के गांव लोहड्डा में स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लग गई। बारूद में आग लगने से कई धमाके हुए। आग से दो किशोर सहित पांच लोग झुलस गए। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना में तीन अन्य झुलसे लोगों को पुलिस तलाश कर रही है। वहीं, फैक्टरी संचालक भाग गए। पुलिस को गांव मोहम्मदपुर में दो दुकानों से बड़ी संख्या में पटाखे मिले हैं। झुलसे किशोर अब्दुल कासिम की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

2 of 6
आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदपुर निवासी उमरेज का गांव लोहड्डा में घेर है। इसमें काफी समय से अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी संचालित थी। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे फैक्टरी में रखे विस्फोटक में आग लग गई। एक के बाद एक धमाके शुरू हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
आतिशबाजी बनाने का सामान। - फोटो : अमर उजाला
धमाकों की आवाज सुनकर लोहड्डा व मोहम्मदपुर के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। आग में दो किशोर हुजेफा तथा अब्दुल कासिम झुलस गए। इनके अलावा तीन अन्य लोग भी झुलसे हैं। पुलिस इनके बारे में जानकारी कर रही है।

4 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दोनों गांवों के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, फैक्टरी संचालक वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

5 of 6
तैयार किया गया स्टॉक। - फोटो : अमर उजाला
डीएम उमेश मिश्रा तथा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गांव मोहम्मदपुर में दो दुकानों में भारी संख्या में पटाखे मिले हैं। सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में जांच व आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अब्दुल कासिम ने दी थी दसवीं की परीक्षा
झुलसे किशोर अब्दुल कासिम को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने विगत दिनों कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। वह खतौली के सर सैयद इंटर कॉलेज का छात्र था। किशोर की मौत से परिजनों और गांव में शोक है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें