फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कार में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, इस हालत में मिले प्रेमी युगल, देहरादून में देखे थे सपने

Wed, 22 Mar 2023 09:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में युगल ने भविष्य के सपने संजोए थे। मगर, वक्त को कुछ और मंजूर था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे-58 पर कार में प्रेम कहानी का अंत हो गया। युवती के परिजनों ने देहरादून के डालनवाला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार में बेसुध हालत में युवक अमनदीप जायसवाल और युवती पल्लवी के मुंह से बदबू आ रही थी। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होना मानते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मगर, युवक की जान नहीं बच सकी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जानकारी मिली कि अमनदीप दो दिन से लापता चल रहा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार दोपहर पुलिस की कॉल जाने के बाद परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी मिली। अमनदीप की बहन, बहनाई और अन्य परिचित जिला अस्पताल पहुंचे। मगर, सभी ने चुप्पी साध रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
फाइनेंस का काम करता था युवक
नई मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमनदीप फाइनेंस का काम करता था। पल्लवी भी उसके पास ही कार्यालय में काम करती थी। दोनों ही दो दिन से लापता थे। युवती के परिजनों ने तो देहरादून के थाना डालनवाला में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बारे में भी नई मंडी कोतवाली पुलिस ने डालनवाला पुलिस को सूचना दी है।

4 of 5
इसी कार में खाया जहर। - फोटो : अमर उजाला
पांच साल की बेटी का पिता हैं युवक
नई मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमनदीप शादीशुदा था। उसकी एक पांच वर्षीय बेटी है। उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। गृह क्लेश में वह घर से बिना बताए गया था। कहां और किसके साथ गया था? यह परिजनों को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। युवक के परिजन आए हैं, जो अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। युवती के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। - बिजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी नई मंडी कोतवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें