फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सीने में थी बदले की आग: सड़क पर तड़पते रहे दंपती, चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहे आरोपी, खौफनाक है ट्रिपल मर्डर की कहानी

Wed, 27 Apr 2022 06:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
1 of 7
दंपती हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
पानी के छींटों को लेकर चाकू से की गई युवक की हत्या का बदला चाकू से वार करके ही लिया गया। आरोपियों के सीने में बदले की आग भड़क रही थी। वहीं मंगलवार को आरोपियों ने दंपती को ई-रिक्शा से खींच लिया और फिर हत्या कर डाली। इस दौरान दंपती सड़क पर तड़पते रहे और आरोपी लगातार चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहे। इस खौफनाक वारदात में एक आरोपी की उंगली भी कट गई। जिसे घटनास्थल से पुलिस ने कब्जे में लिया है।

जोहरा गांव में पानी के छींटों से शुरू हुआ था खूनी खेल 
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में खलवाड़ा के पास मारे गए हरपाल और उसकी पत्नी कौशल को जोहरा में पड़ोसी की हत्या में नामजद किया गया था। पड़ोसियों के बीच पानी के छींटें लगने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद खूनी खेल शुरू हो गया। पुलिस दंपती की हत्या में शामिल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी है।

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मंसरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा में 28 जून 2021 को विनय पुत्र धन्नू उर्फ धन सिंह की हत्या हुई थी। विनय की हत्या इस बात को लेकर कर दी गई थी कि 28 जून की शाम को विनय सरकारी हैंडपंप पर पैर धो रहा था। पानी की छींटें हरपाल के लड़कों के ऊपर चली गई थी। जिसको लेकर हरपाल के लड़कों राहुल व शुभम ने चाकू से गोदकर विनय की हत्या कर दी थी। मृतक विनय के भाई विनीत पुत्र धनसिंह ने हत्याकांड में मृतक हरपाल उसकी पत्नी मृतक कौशल व दोनों पुत्रों राहुल और शुभम को नामजद कराया गया था। इस हत्याकांड के मामले में डेढ़ माह पूर्व हरपाल जमानत पर छूट गया था। जबकि दोनों पुत्र अभी भी जेल में बंद हैं।

3 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं जांच पड़ताल में पुलिस ने नामजद कौशल का नाम निकाल दिया था। हरपाल फिलहाल अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल जानसठ के गांव खलवाड़ा में ही रह रहा था। मृतक कौशल पिछले चार-पांच माह से अपने मायके में रह रही थी।

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने कटी अंगुली को कब्जे लिया 
खलवाड़ा लौट रहे दंपती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या करते हुए एक हत्यारे के हाथ की अंगुली कटकर घटनास्थल के पास पड़ी मिली है। अंगुली चाकू से कटी या तमंचे से गोली चलाते वक्त कटी। इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने कटी अंगुली को कब्जे में ले लिया है।

5 of 7
मुजफ्फरनगर में पति-पत्नी की हत्या। - फोटो : amar ujala
अदालत से निकलते ही पीछे लग गई थी मौत
दंपती के पीछे अदालत से निकलते ही मौत लग गई थी। पहले दोनों बस में सवार होकर जानसठ पहुंचे और इसके बाद गढ़ी तिराहे से ई-रिक्शा में सवार हुए। हमलावर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से भी पूरी तरह परिचित थे। वारदात का पूरी तरह प्लान बनाया गया था। हमलावर दोनों को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए हत्यारों ने दंपती पर चाकू से इस कदर और इतने वार किए कि उनकी कुछ ही देर में मौत हो गई। चेहरे, पेट व कमर पर चाकू से वार किए गए। 
विज्ञापन

6 of 7
murder in Muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
मुंह में भी मारा चाकू
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि महिला कौशल को एक नहीं बल्कि कई बार चाकू मारे गए। यहां तक कि उसके मुंह में भी चाकू मारा गया।

चाकू का बदला चाकू से लिया
बताया गया कि वर्ष 2021 में मंसूरपुर के गांव जौहरा में विनय की हत्या मामूली बात पर की थी। हत्या की घटना चाकू से गोदकर की गई थी। मंगलवार को जानसठ में हरपाल व उसकी पत्नी की हत्या भी चाकू से गोद कर ही की गई है। ऐसा संभवत: यह दर्शाने के लिए किया गया कि उन्होंने अपना बदला ले लिया है।
विज्ञापन

7 of 7
ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
चार टीम तलाश में जुटी
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में चार टीम लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें