मुजफ्फरनगर में हुए भीषण हादसे के बाद देर रात तक एनडीआरएफ का राहत कार्य जारी रहा। लिंटर का बड़ा हिस्सा काटकर जगह बनाई गई है। इस दौरान एनडीआरएफ ने आवाज दी तो मलबे में फंसे मजदूर ने कहा कि वह जिंदा है। देर रात तक टीम उसे सकुशल बाहर निकालने में जुटी रही और आखिरकार उसे बचाकर मेरठ रेफर कर दिया गया है। बिंकेश रायपुर कम्हेड़ा थाना सैफनी जनपद रामपुर का रहने वाला है।