फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत बोले- हम कत्ल कर सकते हैं, देश का अपमान नहीं, पढ़िए और क्या कहा...

Fri, 29 Jan 2021 07:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम लाठी-डंडे चला सकते हैं, कत्ल कर सकते हैं, ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ा सकते हैं, लेकिन देश का अपमान कभी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह को लोकसभा चुनाव में हराना हमारी भूल थी। हम झूठ नहीं बोलते हम दोषी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
इस परिवार ने हमेशा किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है, आगे से ऐसी गलती ना करियो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से टकराने की हिम्मत केवल भाकियू ही कर सकती है, कोई मुगालता पाल के देख लो, आज  शर्म के मारे भाजपा नेता अपनी गाड़ी पर झंडा लगाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गाजीपुर का धरना जारी रहने की घोषणा करते हुए कहा कि किसान लगातार वहां जाते रहेंगे और किसानों से शनिवार से गाजीपुर धरने में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

3 of 7
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत के गाजीपुर धरने पर रोने का वीडियो वायरल होने और उनकी भावुक अपील का असर नजर आया, राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मैदान में आहूत महापंचायत में किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा।

4 of 7
चौधरी नरेश टिकैत के साथ जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 70 दिन में किसानों पर सत्तर ही आरोप लगे और सभी झूठे साबित हुए। हम बैरियर तोड़ सकते हैं, लाठी-डंडे चला सकते हैं, कत्ल कर सकते हैं, पर देश का अपमान कभी नहीं कर सकते। हमारा मुकाबला बड़े लोगों से है, कोई संगठन और पार्टी मुगालता ना पालियों ये भीतर बाड़ देंगे। हमारा क्या बिगाड़ेंगे, आप लोग हमारे साथ हैं।




 
विज्ञापन

5 of 7
महापंचायत में पहुंचे सैकड़ों किसान - फोटो : अमर उजाला
भानू प्रताप भी 26 जनवरी को छोड़ के भाग गया। हम किसानों को किसके भरोसे छोड़ के जाएं। हमारा दिल दहला हुआ था और मातम सा छाया हुआ था। हमने आंदोलन वापिस लेने का निर्णय ले लिया था। लोनी के विधायक नंद किशोर ने जिस प्रकार बदतमीजी की तो यह पंचायत बुलाई गई। इस मैदान पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत, पंकज मलिक, जयंत चौधरी के अपमान के बाद पंचायतें हुई हैं और सरकारें झुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
महापंचायत में पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
हम गर्दन कटवा लेंगे पर इतिहास में अपना नाम काले अक्षरों में नहीं लिखवाएंगे। 2013 में हिंदू-मुसलमान को लड़ाने में ये लोग कामयाब हो गए। आगे कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अनुशासन का परिचय दें, 33 साल से यह संगठन अनुशासन से ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार फेल हो गई है, अब किसी की हिम्मत नहीं जो आपको हाथ लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महापंचायत में बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे लोगों से लड़ाई जो गलती नहीं मानते: जयंत चौधरी
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने महापंचायत में कहा कि आज किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे लोगों से लड़ाई है जो गलती नहीं मानते। केंद्र और प्रदेश में जालिमों की सरकार है। राकेश टिकैत रोए है तो हम सबकी है जिम्मेदारी है एक होकर लड़े। यह संकट की घड़ी है, जी दुखी है, जी रो रहा है। जो आदमी साफ होता है, वह रोता है। चौधरी चरण सिंह अपनी बात कहते हुए रो पड़ते थे। भाव छुपाकर रखने वाला कायर होता है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें