फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Killing & Suicide: रोहित के परिजन बोले- ऑनर किलिंग है ये, घर बुलाकर प्रगति के परिजनों ने मार डाला

Fri, 06 Feb 2026 10:58 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: जानसठ के गांव भलवा में चार साल की मुहब्बत के बाद रोहित ने अपनी प्रेमिका प्रगति की हत्या कर दी और फिर खुद खुदकुशी कर ली। मगर रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रगति के परिजनों ने दोनों की हत्या की है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
भलवा गांव में रोहित और प्रगति की मौत के बाद पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। रोहित के परिजनों ने वारदात को ऑनर किलिंग बताया। उनका कहना था कि पहले रोहित को बुलाया गया और फिर दोनों की हत्या कर दी गई। शव उठाने के दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए।
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित और डोली की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
खूनी वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सीओ जानसठ रुपाली राय मौके पर पहुंचीं। इसके बाद एसपी देहात आदित्य बंसल ने भी निरीक्षण किया। एसएसपी संजय वर्मा के घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटने के बाद गांव में तनाव का माहौल भी बन गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
रोहित और प्रगति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
असल में रोहित के परिजनों ने पुलिस से कहा कि उनके बेटे को लड़की पक्ष ने घर बुलाया था। वह घर गया तो यहां पर प्रगति और रोहित की हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस का विरोध करते हुए कहा कि शव नहीं उठाने देंगे। पुलिस से काफी देर तक नोक-झोंक भी होती रही। इसके बाद पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। आश्वासन दिया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसके बाद परिजन शांत हुए और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फोरेंसिक टीम ने भी की जांच
वारदात के बाद जिला मुख्यालय से फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और रक्त के अलावा अन्य नमूने लिए। करीब एक घंटे तक यहां पर जांच की गई है।
 

4 of 6
जानसठ के गांव भलवा में हत्याकांड को लेकर जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। स्रोतः संवाद
भलवा में आंसू और अफसोस, पुलिस तैनात
भलवा गांव में हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर दिया है। गांव में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक रोहित और प्रगति के परिवार आपस में गहरे संबंध रखते थे। दोनों परिवार हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते थे। ऐसे में इस घटना ने दोनों परिवारों को तोड़कर रख दिया है।
गुरुवार शाम को जब यह घटना हुई, तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। दोनों घरों में महिलाएं रो-बिलख रही हैं, जिससे गांव का माहौल गमगीन है।
 
विज्ञापन

5 of 6
भलवा गांव में मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस : संवाद
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

परिवार को नहीं था ऐसी वारदात का अंदाजा
प्रगति और रोहित लगातार शादी से इन्कार कर रहे थे। दोनों ही परिवार के लोग उन्हें बार-बार समझाते रहे लेकिन किसी को इस तरह की खौफनाक वारदात का अंदाजा नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के कमरे में दिया घटना को अंजाम
गांव वाले बताते हैं कि जिस कमरे में हत्या की गई और युवक ने खुद भी चाकू से गला रेत कर आत्महत्या कर ली, वह कमरा युवती के भाई प्रदीप का था। दोनों के शव खून से लथपथ एक ही कमरे में पड़े मिले।

शव देखकर लोग बोले-अरे यह क्या हो गया
घटना के बाद मौके पर पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए। शव देखते ही अनायास ही उनके मुंह से निकल पड़ा, अरे यह क्या हो गया। शव देखने के बाद लोग अपने कलेजे पर हाथ रखकर बाहर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें