फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: गैस सिलिंडर धमाके से उजड़ा परिवार, मां और दो बेटों की मौत से शामली में मातम, परिजनों में कोहराम

Tue, 30 Dec 2025 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर की वसुंधरा रेजीडेंसी में गैस सिलिंडर धमाके में कानूनगो अमित गौड़, उनके भाई और मां की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही शामली में परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया।

विज्ञापन
1 of 10
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के वसुंधरा रेजीडेंसी में मकान में गैस सिलिंडर फटने से कानूनगो अमित गौड़ (48), उनके भाई नितिन गौड़ उर्फ कन्हैया (43) और मां सुशीला देवी (70) की मौत होने की जानकारी शामली में मिली तो परिवार में गम का माहौल बन गया। मोहल्ले में शोक छा गया। आसपास के लोगों व परिचितों ने उनके आवास पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और दुख व्यक्त किया। परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। 

यह भी पढ़ें: West UP Weather: कोहरा घटा, लेकिन शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, नए साल पर भी ठंड करेगी परेशान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
शामली के मोहल्ला मलूकशाह गांधी चौक निवासी अमित गौड़ अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ मुजफ्फरनगर में किराये के मकान में रहते थे। अमित के तहेरे भाई देवानंद गौड़ ने बताया कि अमित गौड़ व नितिन उर्फ कन्हैया दो भाई थे। नितिन अविवाहित थे। उनके पिता राममोहन गौड़ पूर्व में शामली तहसील में अमीन थे। करीब 12 साल पहले उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
 
विज्ञापन

3 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतक आश्रित में उन्हें शामली तहसील में अमीन के पद पर नौकरी मिली थी। इसके बाद वे बुढ़ाना तहसील में तैनात रहे। करीब डेढ़ साल पहले कानूनगो बनने पर अमित गौड़ वर्तमान में देवबंद तहसील में नियुक्त थे। देवानंद गौड़ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें तो यकीन नहीं हो रहा कि  इस तरह से अचानक उनकी चाची व दो चचेरे भाइयों का निधन हो गया। 

 

4 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद 10 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है। इसमें कुछ लोग मुख्य मार्ग से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक धमाका होता है तो वह इधर-उधर दौड़ने लगते हैं। इसके बाद आग की लपटें नजर आती हैं। बाइक सवार भी यहां से तेजी से गुजर जाता है। 
विज्ञापन

5 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
जलने से हुई महिला की मौत
सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला की मौत जलने से हुई है। जबकि दूसरे कमरे में दोनों भाइयों की मौत धुएं में दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से  मौत का कारण  स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

6 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानूनगो अमित गौड़ की करीब एक साल से तबियत चल रही थी खराब 
 देवानंद गौड़ ने बताया कि कानूनगो अमित गौड़ की करीब एक साल से तबियत खराब चल रही थी। उनका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। उनकी चाचाी सुशीला व चचेरा भाई नितिन करीब एक माह पहले ही अपने घर पर ताला लगाकर अमित के पास गए थे। एक सप्ताह पहले दोनों एक रात के लिए अपने घर पर आए थे और फिर चले गए थे। उन्हें क्या पता था कि अब वे शामली में फिर वापस नहीं आएंगे और हमेशा के लिए इस तरह चले जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा रेजीडेंसी में किस समय क्या हुआ
समय                रेजीडेंसी में क्या हआ

04:30 :             ऋचा बेटियों के साथ घूमने चली गई।
04:48 :             मकान से धुआं निकलता दिखा।  
04:54 :             मकान में धमाका हुआ।
04:56 :             लोगों की भीड़ जुटनी शुरू।
04:58 :             दमकल विभाग को सूचना।
05:08 :             दमकल विभाग की टीम पहुंची।
06:00 :             आग बुझाई, मकान में शव मिले।
07:20 :             डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे।
नोट - समय लगभग में

8 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
रसोई गैस सिलिंडर का रख-रखाव और उपयोग की सावधानियां
- सिलिंडर हमेशा खुली और हवादार जगह पर रखें।
-सिलिंडर को हमेशा सीधा (खड़ा) रखें, सीधी धूप से बचाएं।
-सिलिंडर को चूल्हे, बिजली के स्विच, सॉकेट से दूर रखें।
-मोटी और अच्छी गुणवत्ता वाली पाइप का इस्तेमाल करें।
-खाना पकाने के बाद हमेशा सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करें।
-गैस चालू होने पर किचन के स्विच ऑन और ऑफ न करें।
-नया सिलिंडर आने पर साबुन के झाग से लीकेज की जांच करें।
-दो साल में एक बार प्रशिक्षित मैकेनिक से इंस्टॉलेशन की जांच कराएं।

9 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
गैस गीजर लगाने पर बरतें सावधानियां
-गीजर को बाथरूम के बाहर लगाएं, खिड़की खुली रखें।
-गैस की गंध आने पर तुरंत गीजर बंद करें और खिड़कियां खोल दें।
-गीजर चालू करते समय कोई स्विच न दबाएं। .
-एलपीजी सिलिंडर को बाथरूम के बाहर रखें।
विज्ञापन

10 of 10
मुजफ्फरनगर हादसा - फोटो : अमर उजाला
सर्दी में अंगीठी नहीं जलानी चाहिए
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए कुछ लोग अंगीठी जलाकर कमरा बंद कर लेते हैं। अंगीठी नहीं जलानी चाहिए। अगर कोई अंगीठी जला रहा है तो कमरा खुला रखें। अंगीठी से निकली गैस व आग की कई घटनाएं हो चुकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें