हत्या, मुजफ्फरनगर पुलिस, Muzaffarnagar Police
- फोटो : अमर उजाला
कुलदीप शुक्रवार को लापता हुआ था, जबकि उसका शव रविवार सुबह अधजली हालत में बरामद हुआ। आशंका है कि शनिवार की रात बिटौड़े में रखकर शव को जलाया गया। आरोपियों ने साजिश रची थी कि दिन निकलने से पहले ही शव जल जाएगा और किसी को वारदात की जानकारी भी नहीं होगी। मगर, खेत में जा रहे किसानों ने बिटौड़ा जलता देखा तो आग बुझाई। इसी दौरान शव बरामद हो गया।