फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, बदमाशों की आई शामत, थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Mar 2021 07:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़ हो रही है और बदमाशों की शामत आ गई है। मुजफ्फरनगर में गुरुवार को दो अलग-अलग क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों को दबोचा है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मुठभेड़ में तस्कर घायल, दो गिरफ्तार

2 of 6
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ - 1
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-बसी गांव के लिंक मार्ग पर जंगल में पुलिस की कार सवार शराब तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक आरोपी हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जनपद के गोहाना थाने के गांव ढुराना निवासी मोनू घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बाएं हाथ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी मनोज कुमार भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
शराब और कार बरामद - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल गुरुवार को पुलिस बल के साथ बुढ़ाना-बसी गांव के लिंक मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे मोबाइल फोन पर उन्हें सफेद रंग की कार में तस्करी की शराब की सूचना मिली। बसी गांव के जंगल में अचानक पुलिस को सामने देखकर सफेद रंग की कार सवार युवकों ने कार को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। जल्दबाजी में कार पेड़ से टकराकर रुक गई। कार सवार तीनों युवकों ने पुलिस पर फायर करते हुए गेहूं व गन्ने के खेत से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए युवकों को घेर लिया। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बाएं हाथ में गोली लगने से पुलिसकर्मी मनोज कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने घेरकर घायल सहित दो बदमाशों को पकड़ लिया। तीसरा बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। 

4 of 6
थाने का हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से दो तमंचे व शराब की पेटियों से भरी कार बरामद की। उसका साथी जुम्मा भी इसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाश बिना नंबर की कार से हरियाणा के पानीपत से शराब की तस्करी करके ला रहे थे। यह शराब खतौली क्षेत्र में ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि कार से 25 पेटी महंगी शराब की बरामद हुई है। तीनों युवक शराब की तस्करी के धंधे में संलिप्त है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शराब के एक तस्कर का चालान कर दिया। घायल शराब के तस्कर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले का टॉप-10 बदमाश दबोचा

5 of 6
जिले टॉप-10 बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ - 2
चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिले का टॉप-10 एवं थाने के हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित था। एक मुकदमे में हाजिर नहीं होने पर कोर्ट से वारंट जारी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया दधेडू चौकी प्रभारी संजय राणा हैबतपुर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि थाने का हिस्ट्रीशीटर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मौके से गुजर रहा है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। पुलिस बल को देख वह अवैध तमंचे से फायरिंग कर मौके से भागने लगा। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसको चारों तरफ से घेरकर हैबतपुर मोड़ के समीप सिंगलुपर मोड़ पर तेजवीर के भट्ठे के पास से दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम आजाद, निवासी निरधना है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ छपार और चरथावल समेत कई थानों में 22 मुकदमे पंजीकृत हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें