फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज ने उठाया ये खौफनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप, देखिए घटना की तस्वीरें

Thu, 14 Jan 2021 02:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
हंगामा करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने खौफनाक कदम उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि मरीज ने अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अपनी जान दे दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा जारी है। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 6
इसी बिल्डिंग से कूदकर मरीज ने जान दी - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंकित विहार पचेंडा रोड निवासी राजकुमार (51) पुत्र रोहताश को आठ जनवरी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं बुधवार रात उसने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

3 of 6
परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी लगने पर परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के बेटे सुधीर कुमार ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

4 of 6
मामले की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि राजकुमार को कोरोना संक्रमित होने पर आठ जनवरी को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी मिली है कि मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

5 of 6
हंगामा कर रहे परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मरीज के लापता होने के बाद उसकी तलाश की गई थी, लेकिन कोहरे के कारण उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह उसका शव नीचे पड़ा मिला। वहीं कोरोना मरीज के आत्महत्या करने की सूचना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल में हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल अस्पताल के बाहर परिजनों व ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं एसडीएम खतौली, इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर भी अधिकारियों से वार्ता चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का निपटारा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें