फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम

Wed, 06 Jan 2021 06:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर के कंबलवाला बाग निवासी दंपती की उत्तराखंड के मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर हादसे में मौत हो गई। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दंपती के शव उनके आवास पर पहुंचे तो इलाके में मातम पसर गया। नई मंडी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
दंपती के आवास पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी क्षेत्र के कंबलवाला बाग निवासी अजय सिंघल महावीर चौक स्थित चौ. चरणसिंह मार्केट के सामने भाई संजय सिंघल के साथ अजय एजेंसी के नाम से पाइप व हार्डवेयर की दुकान करते थे। सोमवार सुबह सात बजे अजय सिंघल पत्नी मोनिका, बेटे शौर्य व अन्य दोस्तों के साथ तीन गाड़ियों में मसूरी घूमने गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
दंपती का फाइल फोटो और घर पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सभी लोग मसूरी से धनोल्टी के लिए निकले थे। अजय की कार में चालक प्रमोद पाल, पत्नी मोनिका, बेटा शौर्य व बेटे का दोस्त सूर्यांश सिंघल मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई संजय सिंघल परिजनों के साथ देहरादून रवाना हो गए।

4 of 6
दंपती का आवास - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम जौली ग्रांट में पोस्टमार्टम के बाद अजय सिंघल का शव नई मंडी स्थित उनके आवास पर लाया गया। कुछ देर बाद मोनिका का शव भी टिहरी में पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। 
विज्ञापन

5 of 6
दंपती के आवास पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर दंपती के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। व्यापारी नेता संजय मित्तल के साथ ही श्यामसुंदर, राजेश गोयल, मनीष मित्तल, कपिल गर्ग, अमित गोयल, विकास आदि लोगों ने सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवा में भी सक्रिय थे सिंघल दंपती
अजय व उनकी पत्नी मोनिका समाजसेवा में भी सक्रिय थे। मोनिका अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा की सदस्य थीं, जो संगठन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करतीं थीं। ऐसे में सिंघल दंपती की मौत से शहर के कारोबारी जगत के साथ ही वैश्य संगठनों में भी शोक व्याप्त है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें