फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास: खुशी से झूम उठा पश्चिमी यूपी, हाथ में तिरंगा जुबां पर भारत माता की जय, तस्वीरें खास

Wed, 23 Aug 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
खुशी मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है।

वहीं, पश्चिमी यूपी के लोगों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर जश्न देखने को मिल रहा है। लोग ढोल बजाकर खुशियां मना रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मामा के आंगन में चंद्रयान उतरते ही छा गई खुशियां
कहावतों और कहानियों में चंदा मामा के घर की खूब कल्पनाएं गढ़ी गईं। बुधवार को जैसे ही चंद्रयान-3 उसी चंदा मामा के आंगन में उतरा तो खुशियां छा गईं। खुशियों से लोग झूमने लगे। उन्होंने खुशी में आतिशबाजी भी की। इस दौरान देशभक्ति के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां साझा कीं। मुजफ्फरनगर के खतौली में इसरो के वैज्ञानिक अरीब के घर पर लोगों का तांता लग गया। उनके पिता काजी महताब जिया ने लोगों की आवभगत की। लैंडर बनाने वाली टीम का अहम हिस्सा रहीं शहर के अवध विहार की बेटी शितीशा के घर पर खुशियां छा गईं। उनकी माता जैन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला को बधाई देने वालों की भीड़ रही।

4 of 6
खुशी मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
आज सबसे बड़ी खुशी का दिन : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश के लिए आज सबसे बड़ी खुशी का दिन है। चांद पर चंद्रयान-3 हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी तपस्या का नतीजा है।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
चांद पर लहरा दिया तिरंगा : कपिल देव अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कामयाबी से खुशी मिली है। आज भारत ने चांद पर तिरंगा लहरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों ने मनाई खुशी। - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में मनाई खुशी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के लोग झूम उठे। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर लोगों ने तालियां बजाकर व भारत माता की जयकारों के साथ खुशी मनाई। खंड शिक्षा अधिकारी कमलराज ने बताया कि सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है कि बच्चों को विज्ञानी शिक्षा प्रदान करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया। कहा कि चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है। यह न केवल बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में ज्ञान की प्राप्ति के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी। इस मौके पर शिक्षक सतेंद्र कुमार‚ बबीता‚ पवन कुमार‚ आकाश आदि रहे। वहीं, नगर पंचायत कार्यालय में भी खुशी मनाई गई। इस मौके पर चेयरपर्सन सुधा खटीक ने सभी को बधाई दी और मिठाई वितरित कर तिरंगा लहराकर खुशी मनाई। चेयरपर्सन ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग कर भारत ने विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें