मुजफ्फरनगर के गांव बिलासपुर में तीन दिन पूर्व हुई कक्षा 11 के छात्र प्रिंस की मौत उसके मामा द्वारा तमंचा चेक करने के लिए चलाई गई गोली लगने से हुई थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई हत्या की वीडियो से इसकी पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी मामा की तलाश में जुट गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में तीन दिन पूर्व प्रिंस उर्फ चीनू (19) की अपने खेत की ट्यूबवेल पर सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। पिता अजय ने मंसूरपुर निवासी रिश्तेदार दीपक व उसके साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दीपक के साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
बिलासपुर निवासी प्रिंस उर्फ चीनू (19) शहर के एक कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र था। बुधवार शाम मंसूरपुर मेन बाजार निवासी प्रिंस का मामा अपने एक साथी के साथ बिलासपुर पहुंचा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि कुछ देर बाद प्रिंस अपने पिता अजय धीमान, मामा व उसके साथी के साथ खेत पर चले गए, जहां उन्होंने ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया।
4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान दीपक को उसका साथी तमंचा देता है, जिसे चेक करने के लिए दीपक उसे लोड करने के बाद हाथ पीछे कर गोली चला देता है। यह गोली चंद कदमों की दूरी पर खड़े होकर वीडियो बना रहे प्रिंस के सीने में लगती है और वह लहूलुहान होकर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
वहीं, मोबाइल फोन भी वहीं गिर जाता है, जिससे करीब नौ मिनट तक वीडियो बनती रहती है, जिसमें घटना के बाद छात्र के पिता द्वारा आरोपियों को की जा रही गाली-गलौज व अन्य घटनाक्रम की ऑडियो कैद हो जाती है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रिंस हत्याकांड का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में हत्यारोपी मामा दीपक व उसका साथी आमने-सामने बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। जबकि छात्र प्रिंस मोबाइल फोन से उनकी वीडियो बना रहा है।
पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसे हत्यारोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत माना जा रहा है। सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि वायरल वीडियो प्रिंस हत्याकांड का बताया जा रहा है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।